Index trading : सितंबर सीरीज की सधी हुई शुरुआत हुई है। निफ्टी 24500 के करीब फ्लैट दिख रहा है। वहीं बैंक निफ्टी में आज आउटपरफॉर्मेंस दिख रहा है। लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप में दबाव है। FMCG और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी है। कोलगेट, ब्रिटानिया और RBL बैंक वायदा के टॉप गेनर्स में शुमार है। साथ ही चुनिंदा NBFCs में भी रौनक है। लेकिन ऑटो और रियल्टी में कमजोरी है। दोनों इंडेक्स एक परसेंट से ज्यादा कमजोर दिख रहे हैं। ऐसे में निफ्टी और बैंक निफ्टी में आज क्या हो रणनीति इस बात करते हुए सीएएनबीसी-आवाज के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 24644-24710 पर और बड़ा रजिस्टेंस- 24777-24801/24827 पर है। इसके लिए पहला बेस 24392-24437 पर और बड़ा बेस 24263(200DEMA)-24316 पर है।
