Index trading plan: 22295 का स्तर टूटा तो निफ्टी में बढ़ेगी गिरावट, 22571-22651 के जोन में पहला रेजिस्टेंस

Nifty trading निफ्टी के लिए पहला बेस 22363-22441 पर और अगला बड़ा बेस 22251-22280 पर है। कल 22300-350 के करीब कुछ खरीदारी/शॉर्ट कवरिंग हुई थी। कल इंडसइंड बैंक के चलते बैंक निफ्टी गिरा था। निफ्टी IT में रिकवरी दिखी थी। FIIs की बिकवाली जारी है लेकिन ज्यादा नहीं हुई है। इंडेक्स शॉर्ट नहीं किया है, नेट शॉर्ट कॉन्ट्रैक्ट्स स्थिर हैं। 22400-22300-22200 पर भारी पुट राइटिंग देखने को मिली है

अपडेटेड Mar 12, 2025 पर 11:23 AM
Story continues below Advertisement
अमेरिका में मंदी के डर से NIFTY IT इंडेक्स फिर 2 परसेंट फिसला है। इसमें लगातार चौथे दिन गिरावट देखने को मिल रही है

Nifty trading plan: बैंकिंग शेयरों में आज तेजी की बहार है। HDFC बैंक, इंडसइंड बैंक और कोटक बैंक के दम पर बैंक निफ्टी 290 प्वाइंट से ज्यादा ऊपर कारोबार कर रहा है। हालांकि IT शेयरों के दबाव से निफ्टी फ्लैट है। वहीं मिडकैप और स्मॉल कैप में भी रौनक देखने को मिल रही है। लेकिन आईटी सेक्टर में बिकवाली नहीं थम रही है। अमेरिका में मंदी के डर से NIFTY IT इंडेक्स फिर 2 परसेंट फिसला है। इसमें लगातार चौथे दिन गिरावट देखने को मिल रही है। TCS, INFOSYS, HCL TECH जैसे दिग्गज 2 से 3 परसेंट तक टूटे हैं। मिडकैप IT पर भी अच्छा खासा प्रेशर है। ऐसे में आज इंडेक्स में क्या हो ट्रेडिंग रणनीति इस बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस-22571-22651 पर और बड़ा रजिस्टेंस 22712-22764 पर है।

निफ्टी के लिए पहला बेस 22363-22441 पर और अगला बड़ा बेस 22251-22280 पर है। कल 22300-350 के करीब कुछ खरीदारी/शॉर्ट कवरिंग हुई थी। कल इंडसइंड बैंक के चलते बैंक निफ्टी गिरा था। निफ्टी IT में रिकवरी दिखी थी। FIIs की बिकवाली जारी है लेकिन ज्यादा नहीं हुई है। इंडेक्स शॉर्ट नहीं किया है, नेट शॉर्ट कॉन्ट्रैक्ट्स स्थिर हैं। 22400-22300-22200 पर भारी पुट राइटिंग देखने को मिली है। 22600-22700 पर कॉल राइटर्स जमे हैं। एक्सपायरी के मद्देनजर 22350-22550 के बीचे ट्रेड जोन नजर आ रहा है। ऊपर की ओर तेजी या फिर गिरावट रजिस्टेंस/बेस-1 के ऊपर या नीचे है। बेस-1 के करीब खरीदारी करना रिस्की है, रजिस्टेंस-1 पर शॉर्ट करें/निकलें। 22295 टूटा और नीचे टिके तो नीचे स्विंग में बेस-1 का रास्ता खुलेगा। सिर्फ 22651 के ऊपर ही मजबूत शॉर्ट कवरिंग संभव है। 22651 के ऊपर टिका तो ऊपर 22712-764 भी दिखेगा।

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर


वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 48210-48367 पर और बड़ा रजिस्टेंस 48666-48721/48881 पर है। इसके लिए पहला बेस 47666-47771 पर और बड़ा बेस 47263/47351-47508 पर है। कल क्लोजिंग कमजोर रही, सिर्फ इंडसइंड बैंक और छोटे प्राइवेट बैंकों में गिरावट रही। कल दूसरे बड़े बैंकों में शॉर्ट कवरिंग/लॉन्ग दिखी, खासकर ICICI बैंक में मजबूती रही। 47800 और कल का LOW काफी अहम हैं,सेलर्स इस जोन को नजरअंदाज कर रहे हैं। यहां ट्रेड करने का सुझाव देना मुश्किल है। कुछ साफ नहीं दिख रहा है। 47771 के नीचे स्विंग में 47666-47508 भी संभव है। इसी हिसाब से ट्रेड लें। 47508 का लेवल अहम है यहां से पुलबैक मिल सकता है, यहां पर नजर रखें। मजबूती और शॉर्ट कवरिंग के लिए 48210 के ऊपर टिकना जरूरी है। 48210 के ऊपर स्विंग में 48367/666/721 का रास्ता खुलेगा।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।