Stock market : पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के बीच, भारतीय इक्विटी इंडेक्स 19 दिसंबर को बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। Nifty के 25900 से ऊपर कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 365.02 अंक या 0.43 प्रतिशत बढ़कर 84,846.83 पर और निफ्टी 103.60 अंक या 0.40 प्रतिशत बढ़कर 25,919.15 पर दिख रहा है। लगभग 1347 शेयरों में तेजी है। 761 शेयरों में गिरावट नजर आ रही है और 180 शेयरों में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है।
