Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today: वॉल स्ट्रीट के मुख्य इंडेक्स गुरुवार को ऊपर बंद हुए। महंगाई में कमी की रिपोर्ट से फेडरल रिज़र्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें बढ़ीं हैं। जबकि चिप बनाने वाली कंपनी माइक्रोन के शानदार पूर्वानुमान ने AI की मज़बूत मांग का संकेत दिया है

अपडेटेड Dec 19, 2025 पर 9:29 AM
Story continues below Advertisement
Stock Market : FIIs ने 18 दिसंबर को दूसरे दिन भी खरीदारी जारी रखी और करीब 600 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर खरीदे, जबकि DIIs ने इसी दिन 2,700 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर खरीदे

Market news: मार्केट के लिए आज पॉजिटिव संकेत हैं। अनुमान से बेहतर महंगाई आंकड़े से US बाजारों की 4 दिनों की गिरावट पर ब्रेक लगा है। एशिया भी मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। गिफ्ट निफ्टी करीब 60 प्वाइंट ऊपर नजर आ रहा है। अब बैंक ऑफ जापान के ब्याज दरों के फैसले पर बाजार की नजर रहेगी। करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

मिले जुले रहे ACCENTURE के Q1 नतीजे

भारतीय IT कंपनियों में आज एक्शन दिखेगा। पहली तिमाही में ACCENTURE ने मिले-जुले नतीजे पेश किए हैं। AI के दम पर रेवेन्यू 6% तो न्यू बुकिंग 12% बढ़कर 21 बिलियन डॉलर के पार रही है। हालांकि मार्जिन पर हल्का दबाव दिखा है। वहीं कंपनी ने FY26 के लिए 2 से 5% का रेवेन्यू गाइडेंस कायम रखा है।


श्रीराम फाइनेंस में हिस्सा खरीदेगा MUFJ ग्रुप

भारतीय फाइनेंशियल सर्विसेज में अब तक का सबसे बड़ा FDI आएगा। श्रीराम फाइनेंस में जापान का MUFJ फाइनेंशियल ग्रुप 20% हिस्सेदारी खरीदेगा। यह डील करीब 4.5 अरब डॉलर में हो सकती है। आज कंपनी की बोर्ड में फंड जुटाने पर विचार संभव है।

CCI ने शुरू की इंडिगो के खिलाफ जांच

Competition Commission Of India यानी CCI ने इंडिगो के खिलाफ जांच शुरू की है। कमीशन ने इस महीने के शुरू में बड़े पैमाने पर फ्लाइट कैंसिल होने के मामले में स्वत: एक्शन किया है।

चुनिंदा स्टील पर लगी एंटी डंपिंग ड्यूटी, चीन के स्टील पर लगी 5 साल के लिए ड्यूटी

भारत ने चीन से आने वाले कोल्ड रोल्ड स्टील पर 5 साल के लिए एंटी डंपिंग ड्यूटी लगाई है। सरकार ने 224 डॉलर से लेकर 415 डॉलर प्रति टन तक की ड्यूटी लगाई है। घरेलू स्टील कंपनियों को नुकसान से बचाने के लिए ये फैसला लिया गया है।

ICICI Prudential AMC की लिस्टिंग आज

ICICI Prudential AMC की लिस्टिंग आज होगी। इसका इश्यू प्राइस 2165 रुपए है। यह IPO करीब 39 गुना भरकर बंद हुआ था।

F&O में 4 नए शेयरों की होगी एंट्री

31 दिसंबर से वायदा में 4 नए शेयरों की एंट्री होगी। Bajaj Holdings, Premier Energies, Swiggy और Waaree Energies F&O में शामिल होंगे। अब वायदा कुल 212 शेयर में हो जाएंगे।

अमेरिकी बाजार

वॉल स्ट्रीट के मुख्य इंडेक्स गुरुवार को ऊपर बंद हुए। महंगाई में कमी की रिपोर्ट से फेडरल रिज़र्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें बढ़ीं हैं। जबकि चिप बनाने वाली कंपनी माइक्रोन के शानदार पूर्वानुमान ने AI की मज़बूत मांग का संकेत दिया है। कल डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 65.88 अंक, या 0.14% बढ़कर 47,951.85 पर पहुंच गया, S&P 500 53.33 अंक, या 0.79% बढ़कर 6,774.76 पर पहुंच गया और नैस्डैक कम्पोजिट 313.04 अंक या 1.38% बढ़कर 23,006.36 पर बंद हुआ।

Market Cues : अगर निफ्टी में रिकवरी होती है तो 25900–26000 पर होगा रेजिस्टेंस, 25750–25700 के नीचे जाने पर आएगी बड़ी गिरावट

एशियाई बाजार

आज एशियाई बाजारों में तेजी नजर आ रही है। गिफ्ट NIFTY 79.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.22 फीसदी की बढ़त के साथ 49,601.00 के आसपास दिख रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में 0.05 फीसदी की बढ़त है। ताइवान का बाजार 1.06 फीसदी चढ़कर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.39 फीसदी की बढ़त के साथ 25,600 के आसपास नजर आ रहा है। कोस्पी में 0.44 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.44 फीसदी की बढ़त के साथ 3,893.37 के स्तर पर दिख रहा है।

FII और DII फंड फ्लो

FIIs ने 18 दिसंबर को दूसरे दिन भी खरीदारी जारी रखी और करीब 600 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर खरीदे, जबकि DIIs ने इसी दिन 2,700 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर खरीदे।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।