Stock market : बाजार पर आज की अपनी रणनीति साझा करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 26193-26238 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 26283-26321/26367 पर है। इसके लिए पहला बेस 26088-26113 पर और बड़ा बेस 25975-26046 पर है। बुधवार को कहा था रेंज में रहेगा, रजिस्टेंस-1 और बेस-1 के बीच ही रहा। बैंक निफ्टी भी रेंज में ही है, कई अहम फैक्टर से निफ्टी IT में सुस्ती जारी है। FIIs की कैश में बिकवाली जारी, लेकिन इंडेक्स में शॉर्ट कवरिंग, अब नेट शॉर्ट 1.29 LK पर है। 26200/300/400 पर भारी कॉल राइटिंग और भारी कॉल शॉर्ट है, बड़ा रजिस्टेंस 26200 पर है। पहले पुट राइटर्स जोन (26100) पर बेस-1, यहां CONTROLLED DIPs में खरीदारी करें। मेगा डायरेक्शनल बेस 26046/25975 पर है, यहां 20/10DEMA और पुट राइटर्स का जोन है।
