मंगलवार को सेंसेक्स, निफ्टी ऊपरी स्तर से फिसलकर बंद हुए। बेंचमार्क इंडेक्सेस ने रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद बाजार में कंसोलिडेशन देखने को मिला। मिडकैप इंडेक्स ऊपरी स्तर से फिसलकर बंद हुआ। कल रियल्टी, FMCG शेयरों में खरीदारी हुई। IT, ऑटो इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। वहीं PSE, फार्मा, एनर्जी इंडेक्स में दबाव रहा। बाजार बंद होने से पहले दिग्गज एक्सपर्ट्स ने कई शेयरों पर दांव लगाया। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इंडिया सीमेंट्स, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स में आगे तेजी देखने को मिलेगी। इसके साथ ही डॉ लाल पैथ पर सोनी पटनायक ने दांव लगाने की सलाह दी है। जबकि रचना वैद्य ने डीआरएल पर बिकवाली की सलाह दी है।
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा ने कहा कि इंडिया सीमेंट्स के शेयर में खरीदारी की राय दी है। उनका कहना है कि अगले कुछ दिनों में इसमें तेजी नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि इसमें 323 के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें दो-चार दिनों में 335 से 340 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। इस पर 317 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
प्रकाश गाबा ने दूसरे स्टॉक पर बुलिश राय देते हुए टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स में खरीदारी की राय दी है। उन्होंने कहा कि इसमें 1175 रुपये पर खरीदारी करें। इसमें 1200 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है। जबकि इसमें 1170 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
rachanavaidya.in की रचना वैद्य ने डॉ रेड्डीज के शेयर पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 6640 रुपये के स्तर पर बिकवाली करने से आगे गिरावट देखने को मिलेगी। इसमें 6700 पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए। ये स्टॉक फिसल कर 6500 रुपये तक गिर सकता है।
डॉ लाल पैथ लैब्स (Dr Lal Path Labs)
JM Financial की सोनी पटनायक ने डॉ लाल पैथ लैब्स पर खरीदारी की राय दी है। उनका कहना है कि दो-चार दिनों में इसमें तेजी नजर आ सकती है। उन्होंने कहा कि इसमें 2996 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 2960 के लेवल पर स्टॉपलॉस लगाएं। इस स्टॉक में 3040 से 3060 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने कहा कि इस हफ्ते जोरदार कमाई के लिए MPhasis के शेयर में खरीदारी करनी चाहिए। इसमें 2797 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें 2769 पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए। इसमें 2875 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)