Stock Market : भारतीय शेयर बाजार का मार्केट कैप पिछले पांच सालों में दोगुना हो गया है। इसके साथ ही, यह हांगकांग के मार्केट कैप के करीब पहुंच गया है और जल्द ही उसकी जगह लेने के लिए तैयार है। भारत की लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप अक्टूबर के अंत में 3.7 लाख करोड़ डॉलर है, जबकि हांगकांग का 3.9 लाख करोड़ डॉलर है। वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ एक्सचेंज के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।
