इंडिया वोलैटिलिटी इंडेक्स (वीआईएक्स) 5 अगस्त को 50 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। ग्लोबल मार्केट में बिकवाली का असर सोमवार को इंडियन मार्केट्स पर पड़ा। 5 अगस्त को बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी क्रैश कर गए। इससे इंडिया वीआईएक्स सोमवार को 20 के लेवल को पार कर गया। यह 52 फीसदी का उछाल है। यह अगस्त 2015 के बाद एक दिन में आई सबसे बड़ी गिरावट है।
