Indiabulls Enterprises ने गुरुग्राम प्रोजेक्ट में केवल 30 दिनों बेच दिए ₹1000 करोड़ के लग्जरी घर

Indiabulls Enterprises Share Price: इंडियाबुल्स एस्टेट एंड क्लब प्रोजेक्ट गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे पर स्थित है और 24 एकड़ में फैला हुआ है। यह गुरुग्राम और दिल्ली-एनसीआर में प्रमुख बिजनेस हब्स के बीच कनेक्टिविटी प्रदान करता है

अपडेटेड Feb 20, 2025 पर 4:09 PM
Story continues below Advertisement
इस अपडेट से इंडियाबुल्स एंटरप्राइजेज के शेयरों में 20 फरवरी को तेजी आने की उम्मीद है।

Indiabulls Enterprises Stock Price: रियल एस्टेट कंपनी इंडियाबुल्स एंटरप्राइजेज लिमिटेड का गुरुग्राम में इंडियाबुल्स एस्टेट एंड क्लब प्रोजेक्ट 30 दिन पहले लॉन्च हुआ था। इन 30 दिनों में ही कंपनी ने 195 यूनिट बेच दी हैं। इस बिक्री की वैल्यू 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा है। प्रोजेक्ट को 14 जनवरी, 2025 को लॉन्च किया गया था। इंडियाबुल्स एस्टेट एंड क्लब प्रोजेक्ट गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे पर स्थित है और 24 एकड़ में फैला हुआ है। यह गुरुग्राम और दिल्ली-NCR में प्रमुख बिजनेस हब्स के बीच कनेक्टिविटी प्रदान करता है।

इंडियाबुल्स एस्टेट एंड क्लब प्रोजेक्ट में 3BHK+ सर्वेंट रूम और 4 BHK+ सर्वेंट रूम है। प्रोजेक्ट में लग्जरी अपार्टमेंट्स के साथ-साथ जिम, स्पा और सैलों, रेस्टोरेंट, योगा टेरेस, किड्स प्ले एरिया, क्लब हाउस, स्विमिंग पूल, इंडोर गेम्स की सुविधा है।

Indiabulls Enterprises शेयर में तेजी


इस अपडेट से 20 फरवरी को इंडियाबुल्स एंटरप्राइजेज के शेयर में 5 प्रतिशत की तेजी आई और BSE पर  कीमत 17.20 रुपये पर बंद हुई। कंपनी का मार्केट कैप 341 करोड़ रुपये है। लगातार नौ कारोबारी सेशंस में शेयर ने 26 प्रतिशत की गिरावट देखी और फिर 19 फरवरी को 5 प्रतिशत बढ़कर 16.39 रुपये पर बंद हआ। एक महीने में शेयर की कीमत 16 प्रतिशत नीचे आई है। वहीं पिछले 6 महीनों में इसने 48 प्रतिशत और एक साल में 25 प्रतिशत की तेजी देखी है।

शेयर का बीएसई पर रिकॉर्ड हाई 24.64 रुपये है, जो 10 दिसंबर 2024 को क्रिएट हुआ था। वहीं रिकॉर्ड लो 9.70 रुपये 25 जुलाई 2024 को देखा गया। शेयर के लिए अपर सर्किट 17.20 रुपये पर और लोअर सर्किट 15.58 रुपये पर है। सर्किट लिमिट 5 प्रतिशत है।

Nifty की वीकली एक्सपायरी, IREDA और Tata Tech समेत इन शेयरों में रहेगी तेजी हलचल

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।