Stocks to Watch: Nifty की वीकली एक्सपायरी, IREDA और Tata Tech समेत इन शेयरों में रहेगी तेजी हलचल
Stocks to Watch: तीन कारोबारी दिनों से निफ्टी 50 का अहम सपोर्ट लेवल बना हुआ है। अब आज की बात करें तो आज भी इस पर नजर रहेगी कि क्या ऐसा हो पाएगा? फिलहाल बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) रिकॉर्ड हाई से 12.5 फीसदी से अधिक नीचे हैं। पिछले साल 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा था। जानिए कि आज किन शेयरों में तेजी दिख सकती है?
एक कारोबारी दिन पहले बीएसई सेंसेक्स 28.21 प्वाइंट्स यानी 0.04% गिरकर 75939.18 और निफ्टी भी 0.05% यानी 12.40 प्वाइंट्स फिसलकर 22932.90 पर बंद हुआ था।
Stocks to Watch: एशियाई मार्केट से आज बिकवाली के संकेतों के बीच घरेलू मार्केट में इस बात पर नजर रहेगी कि क्या निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन आज भी सपोर्ट लेवल बना रहेगा? निफ्टी 50 के लिए 22800 का लेवल काफी तगड़ा सपोर्ट बना हुआ है। एक कारोबारी दिन पहले बीएसई सेंसेक्स 28.21 प्वाइंट्स यानी 0.04% गिरकर 75939.18 और निफ्टी भी 0.05% यानी 12.40 प्वाइंट्स फिसलकर 22932.90 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ कंपनियों के नतीजे आज आने वाले हैं जिसके चलते इनमें हलचल दिख सकती है। इसके अलावा कुछ स्टॉक्स में कॉरपोरेट एक्शन के चलते तेज हलचल दिख सकती है। यहां इनके बारे में बताया जा रहा है।
Stocks To Watch: इन शेयरों पर आज रहेगी निगाहें
HFCL
भारतनेट चरण-III कार्यक्रम के तहत पंजाब टेलीकॉम सर्कल में 2,501.3 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए बीएसएनएल के साथ प्रोजेक्ट इंप्लिमेंटेशन एजेंसी के रूप में एग्रीमेंट करने वाली एचएफसीएल पहली कंपनी बन गई है। कंपनी को बीएसएनल से 16 जनवरी को यह एडवांस वर्क ऑर्डर मिला था।
Patanjali Foods
सुप्रीम कोर्ट ने पतंजलि फूड्स को आयकर विभाग की तरफ कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया से पहले के लिए भेजे गए 186 करोड़ रुपये के ऑर्डर को रद्द कर दिया है।
National Fertilizers
नेशनल फर्टिलाइजर्स के बोर्ड ने असम के नामरूप में नामरूप IV फर्टिलाइजर प्लांट में एक नया अमोनिया-यूरिया कॉम्प्लेक्स स्थापित करने के लिए 18% इक्विटी के साथ प्रस्तावित ज्वाइंट वेंचर कंपनी का हिस्सा बनने के लिए डिपार्टमेंट ऑफ फर्टिलाइजर्स के प्रस्ताव को स्वीकार करने की इच्छा जाहिर की है।
Waaree Energies
वारी ऊर्जा को एंजी इंडिया की सहायक कंपनी खाबा रिन्यूएबल एनर्जी से 362.5 MWp के सौर मॉड्यूल की सप्लाई का ऑर्डर मिला है।
IREDA और Tata Technologies
एनएसई ने ऐलान किया है कि 28 फरवरी से इरेडा और टाटा टेक के भी फ्यूचर एंड ऑप्शंस (F&O) कॉन्ट्रैक्ट्स ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।
Orchid Pharma
अमेरिकी दवा नियामक एफडीए ने ऑर्किड फार्मा की तमिलनाडु के अलाथुर में स्थित एपीआई (एक्टिव फार्मा इनग्रेडिएंट) मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी का 10-18 फरवरी के दौरान निरीक्षण किया। इसमें सात माइनर ऑर्जर्वेशन मिले जिसमें से कोई भी फैसिलिटी के डेटा इंटिग्रिटी से नहीं जुड़ा है। इस फैसिलिटी में सेफालोस्पोरिन एंटीबॉयोटिक्स बनती है, जो जीवन रक्षक दवाओं का एक अहम हिस्सा है।।
Cyient
सिएंट ने 19 फरवरी से अपने डीईटी बिजनेस के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और सीईओ के रूप में सुकमल बनर्जी के नियुक्ति का ऐलान किया। वह कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में भी काम करेंगे।
Awfis Space Solutions
मुंबई के स्टेट टैक्स के ज्वाइंट कमिश्नर ने एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक को अपने यहां ऑफिस स्पेस सॉल्यूशंस के ऑपरेटिव बैंक खातों को अस्थायी रूप से अटैच करने का आदेश दिया है। हालांकि कंपनी का कहना है कि इस आदेश का कोई वित्तीय प्रभाव नहीं पड़ेगा।
IRIS Business Services
आईरिस बिजनेस सर्विसेज ने गोवा में एमएसएमई इकोसिस्टम की ग्रोथ को सपोर्ट करने के लिए गोवा सरकार के साथ एक एमओयू पर साइन किए हैं।
Bharat Forge
भारत फोर्ज की सहायक कंपनी कल्याणी स्ट्रैटेजिक सिस्टम्स ने अमेरिका में भारत में बनी एडवांस्ड आर्चिलरी कैनन की सप्लाई के लिए एएम जनरल, यूएसए के साथ लेटर ऑफ इंटेंट पर साइन किए हैं। पहली बार किसी भारतीय डिफेंस कंपनी ने अमेरिका को तोपों की सप्लाई के लिए सौदा किया है।
Torrent Power
टोरेंट पावर की सहायक कंपनी टोरेंट ग्रीन एनर्जी ने एक सहायक कंपनी टोरेंट ऊर्जा 30 बनाई है।
Sundaram Clayton
सुंदरम क्लेटन के बोर्ड ने होसुर प्लांट में हाई-प्रेशर और लो-प्रेशर एल्युमिनियम डाई-कास्टिंग कारोबार को बेचने की मंजूरी दे दी है।
Flomic Global Logistics
फ्लोमिक ग्लोबल लॉजिस्टिक्स के बोर्ड ने 19 फरवरी से कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी के रूप में अभिनंदन गुप्ता की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
बल्क डील्स
BSE
गोल्डमैन सैक्स (सिंगापुर) पीटीई ने 401.19 करोड़ रुपये में बीएसई के 7.28 लाख शेयर 5,504.42 रुपये के औसत भाव पर खरीदे हैं।
Windlas Biotech
सैमविट्टी कैपिटल-एक्टिव अल्फा मल्टीकैप ने 7.88 करोड़ रुपये में विंडलास बायोटेक के 1.15 लाख शेयर 683.49 रुपये के औसत भाव पर बेचे हैं।
आज इन कंपनियों के आएंगे नतीजे
सीआईई ऑटोमोटिव इंडिया, जॉन कॉकरिल इंडिया, हिंदुस्तान एढेसिव्स, सनोफी कंज्यूमर हेल्थकेयर इंडिया और वसुधागामा एंटरप्राइजेज आज दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी करेंगी।
एक्स-डिविडेंड
आईआरसीटीसी, पीएंडजी हाईजीन एंड हेल्थकेयर, एवीटी नेचुरल प्रोडक्ट्स, ईसैब इंडिया, शिवालिक बाईमेटल कंट्रोल्स के शेयर आज एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे।
F&O Ban
मणप्पुरम फाइनेंस (Manappuram Finance) के शेयरों में आज एफएंडओ पोजिशन नहीं ले पाएंगे।