IndiaMART Shares: एक फंड की एंट्री तो दूसरे की विदाई, 9% चढ़ गया इंडियामार्ट इंटरमेश का शेयर

IndiaMART Shares: ब्लॉक डील्स के जरिए इंडियामार्ट इंटरमेश से एक फंड की विदाई हुई और दूसरे मार्क्वी फंड की एंट्री हुई। इस लेन-देन पर आज 16 जनवरी को इंडियामार्ट के शेयर 9% उछल पड़े जो जुलाई 2023 के बाद से सबसे तेज इंट्रा-डे उछाल है। जानिए इस ब्लॉक डील्स के तहत किसने शेयरों की खरीदारी-बिकवाली की और औसतन किस भाव पर लेन-देन हुआ?

अपडेटेड Jan 16, 2026 पर 4:52 PM
Story continues below Advertisement
IndiaMART में प्रमोटर्स की 49.17% शेयरहोल्डिंग है। पब्लिक शेयरहोल्डर्स में बात करें तो सितंबर 2025 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के हिसाब से देश के म्यूचुअल फंड्स की इसमें 11.61% हिस्सेदारी है।

IndiaMART Shares: घरेलू स्टॉक मार्केट की उठा-पटक के बीच देश के सबसे बड़े ऑनलाइन बी2बी मार्केटप्लेस इंडियामार्ट इंटरमेश (IndiaMART InterMESH) के शेयरों में आज जोरदार तेजी आई। इंडियामार्केट इंटरमेश के शेयरों की बड़ी ब्लॉक डील्स के चलते यह रॉकेट बन गया और जुलाई 2023 के बाद से यह इंट्रा-डे में सबसे तेज स्पीड से ऊपर चढ़ा। ब्लॉक डील्स के तहत एक मार्क्वी फंड ने शेयरों की खरीदारी की तो दूसरा फंड ने अपना पूरा शेयर ही बेच दिया है। मार्क्वी फंड की खरीदारी के चलते शेयर रॉकेट बने और इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे इसके भाव कुछ नरम पड़े लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। आज बीएसई पर यह 8.26% की बढ़त के साथ ₹2288.85 (IndiaMART Share Price) पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 9.02% उछलकर ₹2304.95 तक पहुंच गया था।

IndiaMART InterMESH के शेयरों की किसने की ब्लॉक डील?

बड़ी ब्लॉक डील्स के चलते इंडियामार्ट इंटरमेश के शेयर आज रॉकेट बन गए। एक्सचेंजों पर मौजूद ब्लॉक डील के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को नालंदा इंडिया इक्विटी फंड ने शुक्रवार को इसके 11 लाख शेयर खरीदे। नालंदा इक्विटी फंड ने इन शेयरों की खरीदारी प्रति शेयर ₹2110 के औसतन भाव पर खरीदे और यह डील करीब ₹232 करोड़ की पड़ी। ये शेयर स्मॉलकैप वर्ल्ड फंड इंक ने बेचे थे। सितंबर 2025 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के हिसाब से स्मॉलकैप वर्ल्ड फंड की इंडियामार्ट इंटरमेश में 1.83% हिस्सेदारी थी।


इंडियामार्ट में प्रमोटर्स की 49.17% शेयरहोल्डिंग है। पब्लिक शेयरहोल्डर्स में बात करें तो सितंबर 2025 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के हिसाब से देश के म्यूचुअल फंड्स की इसमें 11.61% हिस्सेदारी है जिसमें से 2.81% होल्डिंग ICICI प्रूडेंशियल टेक्नोलॉजी, 3.57% हिस्सेदारी SBI स्मॉलकैप फंड और 3.57% हिस्सेदारी यूटीआई फ्लेक्सीकैप फंड की है। साथ ही ₹2 लाख तक के निवेश वाले 1.56 लाख खुदरा निवेशकों की होल्डिंग 9.7% है।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

इंडियामार्ट इंटरमेश के शेयर पिछले साल 7 अप्रैल 2025 को ₹1850.00 पर थे जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर से यह तीन ही महीने में 49.84% उछलकर 14 जुलाई 2025 को ₹2772.00 पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है।

घरेलू स्टॉक मार्केट में आज क्या है स्थिति?

वैश्विक मार्केट से मिले-जुले रुझानों के बीच शुरुआती उठा-पटक के बाद फिलहाल घरेलू स्टॉक मार्केट में काफी रौनक है। इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) में आधे-आधे फीसदी से अधिक की बढ़त है। वहीं सेक्टरवाइज बात करें तो फार्मा शेयरों ने मार्केट पर काफी दबाव बनाया जबकि रियल्टी और पीएसयू बैंकिंग स्टॉक्स ने मार्केट को ऊपर खींच लिया।

Angel One बना Nifty 500 का टॉप गेनर, इन स्टॉक्स में भी Q3 रिजल्ट की खुमारी में आई 8% तक की तेजी

Infosys रॉकेट, रिजल्ट के बाद अमेरिका से लेकर भारतीय मार्केट तक धमाल, अब शेयरों के लिए अपनाएं यह स्ट्रैटेजी

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।