IndiaMART Shares: घरेलू स्टॉक मार्केट की उठा-पटक के बीच देश के सबसे बड़े ऑनलाइन बी2बी मार्केटप्लेस इंडियामार्ट इंटरमेश (IndiaMART InterMESH) के शेयरों में आज जोरदार तेजी आई। इंडियामार्केट इंटरमेश के शेयरों की बड़ी ब्लॉक डील्स के चलते यह रॉकेट बन गया और जुलाई 2023 के बाद से यह इंट्रा-डे में सबसे तेज स्पीड से ऊपर चढ़ा। ब्लॉक डील्स के तहत एक मार्क्वी फंड ने शेयरों की खरीदारी की तो दूसरा फंड ने अपना पूरा शेयर ही बेच दिया है। मार्क्वी फंड की खरीदारी के चलते शेयर रॉकेट बने और इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे इसके भाव कुछ नरम पड़े लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। आज बीएसई पर यह 8.26% की बढ़त के साथ ₹2288.85 (IndiaMART Share Price) पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 9.02% उछलकर ₹2304.95 तक पहुंच गया था।
