FY26 में Indian Energy Exchange पर इलेक्ट्रिसिटी ट्रेड ने तोड़े रिकॉर्ड, 17% बढ़ा; शेयर 5% चढ़ा

Indian Energy Exchange Share Price: वित्त वर्ष 2026 में डे-अहेड मार्केट में मार्केट क्लीयरिंग प्राइस 3.86 रुपये प्रति यूनिट रहा। रियल टाइम मार्केट में मार्केट क्लीयरिंग प्राइस 3.59 रुपये प्रति यूनिट रहा। मार्च 2026 तिमाही में IEX पर बिजली का कारोबार 39.4 अरब यूनिट रहा

अपडेटेड Apr 06, 2026 पर 4:27 PM
Story continues below Advertisement
वित्त वर्ष 2025-26 में IEX पर कुल 187.20 लाख रिन्यूएबल एनर्जी सर्टिफिकेट का कारोबार हुआ।

बिजली की खरीद-बिक्री के लिए प्लेटफॉर्म इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (IEX) पर वित्त वर्ष 2025-26 में इलेक्ट्रिसिटी ट्रेड सालाना आधार पर 17 प्रतिशत बढ़ गया। आंकड़ा रिकॉर्ड 141 अरब यूनिट दर्ज किया गया। इसकी मुख्य वजह रियल-टाइम इलेक्ट्रिसिटी मार्केट का अच्छा प्रदर्शन रही। इस अपडेट के सामने आने के बाद IEX के शेयर में 6 अप्रैल को दिन में 6 प्रतिशत तक की बढ़त दिखी। BSE पर शेयर 126.50 रुपये के हाई तक गया। बाद में 126 रुपये पर सेटल हुआ।

बयान के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में IEX पर कुल 187.20 लाख रिन्यूएबल एनर्जी सर्टिफिकेट का ट्रेड हुआ। यह सालाना आधार पर 5 प्रतिशत अधिक है। वित्त वर्ष 2026 में ‘डे-अहेड मार्केट’ यानि अगले दिन की आपूर्ति के लिए सौदों का मूल्य (मार्केट क्लीयरिंग प्राइस) सालाना आधार 13.7 प्रतिशत घटकर 3.86 रुपये प्रति यूनिट रहा। इसी ​तरह रियल टाइम मार्केट में मार्केट क्लीयरिंग प्राइस 3.59 रुपये प्रति यूनिट रहा। यह वित्त वर्ष 2024-25 के मुकाबले 16 प्रतिशत कम है। रियल-टाइम इलेक्ट्रिसिटी मार्केट (RTM) ने वित्त वर्ष 2026 में सालाना आधार पर 41 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 54.85 अरब यूनिट का आंकड़ा छुआ, जबकि वित्त वर्ष 2025 में यह 38.90 अरब यूनिट था।

IEX पर मार्च 2026 तिमाही का ट्रेड वॉल्यूम


जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में IEX पर बिजली का ट्रेड 39.4 अरब यूनिट रहा। यह किसी एक तिमाही में एक्सचेंज द्वारा देखा गया अब तक का सर्वाधिक कारोबार है। यह सालाना आधार पर 24.3 प्रतिशत अधिक है। तिमाही के दौरान 71.70 लाख रिन्यूएबल एनर्जी सर्टिफिकेट का ट्रेड हुआ, जो सालाना आधार पर 6.1 प्रतिशत अधिक है। RTM सेगमेंट ने मार्च 2026 तिमाही के दौरान 14.30 अरब यूनिट का आंकड़ा दर्ज किया, जबकि एक साल पहले यह 9.65 अरब यूनिट था।

इस साल मार्च महीने में IEX पर बिजली का ट्रेड किसी एक महीने में देखा गया अब तक का सबसे ज्यादा कारोबार रहा। आंकड़ा 13.90 अरब यूनिट रहा, जो सालाना आधार पर 23.5 प्रतिशत अधिक है। मार्च में रिन्यूएबल एनर्जी सर्टिफिकेट का ट्रेड सालाना आधार पर 119.9 प्रतिशत बढ़कर 28.94 लाख रहा। डे-अहेड मार्केट में मार्केट क्लीयरिंग प्राइस 4.20 रुपये प्रति यूनिट रहा। रियल टाइम मार्केट में मार्केट क्लीयरिंग प्राइस 3.71 रुपये प्रति यूनिट दर्ज किया गया। RTM सेगमेंट ने मार्च 2026 में 5.28 अरब यूनिट का आंकड़ा छुआ, जबकि मार्च 2025 में यह 3.73 अरब यूनिट था।

शेयर 3 महीनों में 15 प्रतिशत गिरा

शेयर में खरीद बढ़ने से IEX का मार्केट कैप 11300 करोड़ रुपये हो गया है। शेयर 3 महीनों में 15 प्रतिशत गिरा है। एक सप्ताह में यह 10 प्रतिशत की बढ़त देख चुका है। शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 215.40 रुपये और एडजस्टेड लो 114.50 रुपये है।

Hi-Tech Pipes ने Q4 में दर्ज की रिकॉर्ड बिक्री, 27% रही ज्यादा; शेयर 4% तक उछला

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।