बिजली की खरीद-बिक्री के लिए प्लेटफॉर्म इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (IEX) पर वित्त वर्ष 2025-26 में इलेक्ट्रिसिटी ट्रेड सालाना आधार पर 17 प्रतिशत बढ़ गया। आंकड़ा रिकॉर्ड 141 अरब यूनिट दर्ज किया गया। इसकी मुख्य वजह रियल-टाइम इलेक्ट्रिसिटी मार्केट का अच्छा प्रदर्शन रही। इस अपडेट के सामने आने के बाद IEX के शेयर में 6 अप्रैल को दिन में 6 प्रतिशत तक की बढ़त दिखी। BSE पर शेयर 126.50 रुपये के हाई तक गया। बाद में 126 रुपये पर सेटल हुआ।
