Mihir Vora of Max Life Insurance views on Stock Market: मैक्स लाइफ इंश्योरेंस ( Max Life Insurance) के मिहिर वोरा का मानना है कि अगर ग्लोबल बाजार से थोड़ा भी सपोर्ट मिलता है तो भारतीय बाजार नई ऊंचाई नापते हुए नजर आ सकता है। CNBC-TV18 के साथ हुई बातचीत में मिहिर वोरा ने आगे कहा कि कंपनियों की मजबूत अर्निंग, अच्छे नतीजे और मजबूत फंडामेटल से बाजार को सपोर्ट मिल रहा है। ऐसे मे अगर ग्लोबल स्थितियां भी अनुकूल हो जाए तो भारतीय बाजार नया हाई लगा सकता है।
कौन से सेक्टर और थीम करेंगे लीडरशिप
अगली रैली में कौन से सेक्टर और थीम लीडरशिप करते नजर आ सकते है? इस सवाल का जवाब देते हुए मिहिर वोरा ने कहा कि वो पिछले कुछ समय से घरेलू इकोनॉमी से जुड़े शेयरों को लेकर बुलिश है। इसमें भी शहरी खपत से जुड़े शेयर उन्हें ज्यादा बेहतर नजर आ रहे है। उनका मानना है कि देश के ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में शहरी क्षेत्रो की खपत दर में ज्यादा मजबूती नजर आ रही है। ऐसे में शहरी खपत से जुड़े शेयरों पर नजर रखनी चाहिए।
घरेलू खपत से जुड़े शेयरों पर करें फोकस
मिहिर वोरा का कहना है कि घरेलू खपत से जुड़े शेयरों पर हमारा फोकस रहना चाहिए। इसमें फाइनेंशियल गुड्स, हॉटेल, ऑटो मोबाइल और ईपीसी से जुड़े शेयर शामिल है। उन्होंने आगे कहा कि रियल एस्टेट सेक्टर एक ऐसा सेगमेंट है जिसमें अब तेजी नजर आ रही है। अच्छी मांग के चलते आगे इस सेक्टर में और तेजी आ सकती है। अगर ब्याज दरों में बढ़ोतरी का दौर थमता है तो रियल एस्टेट में और जोश आ सकता है।
लाइफ टाइम हाई के करीब बैंकिंग इंडेक्स
अब तक काफी अच्छी तेजी दिखा चुके बैंकिंग स्ट़ॉक्स पर बात करते हुए मिहिर वोरा ने कहा कि बैंकिंग इंडेक्स इस समय अपने ऑल टाइम हाई के करीब है लेकिन वैल्यूएशन के नजरिए से देखें तो हम अभी भी प्री-कोविड लेवल के नीचे है। उन्होंने आगे कहा कि फाइनेंशियल सेक्टर अगली 2 तिमाहियों के लिए "goldilocks" की स्थिति में है जिसमें इनके एसेट की कीमत में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। लाइबिलिटी और जमा दर भी बढ़ रही है लेकिन उसमें उतनी तेजी बढ़ोतरी देखने को नहीं मिल रही है।
इस बातचीत में मिहिर वोरा ने आगे कहा कि पीएलआई स्कीम जैसे सरकारी योजना के चलते आगे हमें कैपेक्स में तेजी आती नजर आ सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि देश की ग्रामीण इकोनॉमी महंगाई की चुनौतियों से जुझ रही है। इस चुनौती से निपटने के लिए सरकार के सपोर्ट की जरुरत है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।