भारत की 5 इलेक्ट्रिक व्हीकल और बैटरी मेकर कंपनियां एनलिस्ट के रेडार पर हैं। देश में प्रदूषण से निपटने को लिए ईवी पर सरकार के लगातार बढ़ रहे फोकस के चलते ये शेयर लाइम लाइट में हैं। इसके चलते इन शेयरों में तेजी भी देखने को मिल रही है। बैटरी बनाने वाली वे कंपनियां जो ऑटो सेक्टर से बाहर थीं,वो भी अब इस सेक्टर में आ रही हैं। आइए कंपनियों के ग्रोथ प्लान पर डालते हैं एक नजर।
