IndiGo share price: इंडिगो एयरलाइंस चलाने वाली कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के शेयरों पर ब्रोकरेज फर्म बुलिश नजर आ रहे हैं। आज 5 सितंबर को कंपनी के शेयरों में 0.46 फीसदी की तेजी देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 4835.90 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 1.86 लाख करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 4944.60 रुपये और 52-वीक लो 2334.95 रुपये है।
