Upper Circuit Stocks: लिस्टिंग के एक महीने में शेयर लगभग डबल, धमाकेदार रिजल्ट पर पहुंचा 10% के अपर सर्किट पर

Upper Circuit Stocks: जून तिमाही के धमाकेदार कारोबारी नतीजे पर इस कंपनी के शेयर अपर सर्किट पर चले गए। इसके साथ ही लिस्टिंग के महज एक महीने में आईपीओ निवेशकों का पैसा लगभग डबल हो गया। जानिए कैसी है इस कंपनी की कारोबारी सेहत और इसके शेयरों की चाल अब तक कैसी रही

अपडेटेड Aug 18, 2026 पर 1:15 PM
Indo-MIM के शेयर घरेलू स्टॉक मार्केट में 30 जुलाई 2026 को लिस्ट हुए थे।

Upper Circuit Stocks: हाल ही में लिस्ट हुई इंडो-एमआईएम के शेयरों ने आज तेज धमाल मचाया और लिस्टिंग के एक महीने के भीतर ही निवेशकों का पैसा लगभग डबल हो गया। जून 2026 के धमाकेदार कारोबार नतीजे पर शेयर उछलकर 10% के अपर सर्किट पर चले गए। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे भाव थोड़े नरम पड़े लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी के चलते अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। फिलहाल बीएसई पर यह 9.49% की बढ़त के साथ ₹946.95 पर है। इंट्रा-डे में यह 10% के अपर सर्किट ₹951.30 तक पहुंचा था जोकि इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई लेवल है।

कैसी है Indo-MIM की सेहत?

इंडो-एमआईएम पाउडर मेटलर्जी और प्लास्टिक इंजेक्शन मोल्डिंग को मिलाकर मेटल इंजेक्शन मोल्डिंग (MIM) कंपोनेंट्स बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है। इसके रेवेन्यू का 77% हिस्सा निर्यात से आता है। कंपनी के लिए चालू वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही अप्रैल-जून 2026 ऑपरेटिंग लेवल पर धमाकेदार रही। इसके मार्जिन में तिमाही और सालाना, दोनों आधार पर बढ़ोतरी हुई। तिमाही आधार पर रेवेन्यू में भी डबल-डिजिट में बढ़ोतरी हुई। जून तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 9% बढ़कर ₹1,219 करोड़ हो गया तो EBITDA भी सालाना आधार पर ₹327 करोड़ से 25% बढ़कर ₹407 करोड़ हो गया। इस दौरान कंपनी का ईबीआईटीडीए मार्दिन 29.4% से 33.4% पर पहुंच गया।


अब तक कैसी रही शेयरों की चाल

इंडिया-एमआईएम के शेयरों की घरेलू स्टॉक मार्केट में पिछले महीने 30 जुलाई 2026 को एंट्री हुई थी। इसके शेयर ₹3,812 करोड़ के आईपीओ के तहत ₹485 के भाव में जारी हुए थे। लिस्टिंग के दिन इसकी करीब 45% प्रीमियम पर एंट्री हुई थी और पहले दिन उछलकर बीएसई पर यह ₹757.50 तक पहुंच गया था। लिस्टिंग के बाद से इसका रिकॉर्ड निचला स्तर ₹701 है जो इसने 30 जुलाई को छुआ था यानी कि आईपीओ निवेशक लगातार तगड़े मुनाफे में बने रहे और आज 18 अगस्त 2026 को यह ₹951.30 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया और आईपीओ निवेशकों की पूंजी 96% से अधिक बढ़ गई।

Oberoi Realty की Delhi NCR में एंट्री का रास्ता साफ! पहले प्रोजेक्ट पर बढ़ी बात लेकिन शेयर लाल

23 Hours Trading: लगातार 23 घंटे शेयरों का लेन-देन, सिर्फ 1 घंटे आराम, इस स्टॉक एक्सचेंज की जोरदार तैयारी

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।