Indraprastha Gas Share Price: CNG फिर महंगी, उछल पड़ा शेयर, 6% की तेजी

Indraprastha Gas Share Price: सीएनजी (CNG) के भाव में चौथी बार बढ़ोतरी का इंद्रप्रस्थ गैस के शेयरों पर पॉजिटिव असर दिखा। निवेशकों ने इसे लेकर अपनी दिलचस्पी दिखाई तो इसके भाव करीब 6% उछल पड़े। जानिए कि सीएनजी के भाव में इस तेजी की मुख्य वजह क्या है और दिल्ली एनसीआर में जगह-जगह यह किस भाव पर बिक रही है

अपडेटेड May 26, 2026 पर 12:26 PM
Story continues below Advertisement
Indraprastha Gas ने आज राजधानी दिल्ली में हर एक किलो CNG (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) की कीमत ₹2 बढ़ा दी और नई दरें आज मंगलवार 26 मई की सुबह 6 मई से प्रभावी हो गई है।

Indraprastha Gas Share Price: सीएनजी प्राइस में चौथी बार बढ़ोतरी ने इंद्रप्रस्थ गैस के शेयरहोल्डर्स की दौलत बढ़ा दी। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने आज राजधानी दिल्ली में हर एक किलो CNG (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) की कीमत ₹2 बढ़ा दी और नई दरें आज मंगलवार 26 मई की सुबह 6 मई से प्रभावी हो गई है। इस बढ़ोतरी ने इंद्रप्रस्थ गैस के शेयरों की चमक बढ़ा दी। ऊपरी लेवल पर मुनाफावसूली के चलते भाव में थोड़ी नरमी आई लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी के चलते अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। फिलहाल बीएसई पर यह 4.27% की बढ़त के साथ ₹167.30 पर है। इंट्रा-डे में यह 5.95% उछलकर ₹170.00 तक पहुंच गया था।

चार बार बढ़ोतरी के बाद अब किस भाव बिक रही CNG?

राजधानी दिल्ली में बढ़ोतरी के बाद अब सीएनजी प्रति किलो ₹83.09 के भाव से बिक रही है। यह बढ़ोतरी ईरान और अमेरिका के बीच चल रही सुलह को लेकर अनिश्चितता के चलते ग्लोबल एनर्जी मार्केट में हाई वोलैटाइल के चलते हुई है। नोएडा, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में एक किलो सीएनजी अब ₹91.70 के भाव में तो गुरुग्राम में ₹88.12 और अजमेर में ₹92.44 के भाव में मिल रही है।

बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रही लड़ाई के चलते समु्द्री रास्ते से सप्लाई की दिक्कतें बढ़ी हैं और इसका दबाव नेचुरल गैस और एलपीजी की सप्लाई पर भी पड़ रहा है। सप्लाई से जुड़ी एक बड़ी चिंता ये है कि होर्मुज स्ट्रेट से सप्लाई सामान्य नहीं हो पा रही है जोकि एनर्जी सप्लाई के लिए काफी अहम शिपिंग रूट है। होर्मुज जलडमरूमध्य से दुनिया भर की सप्लाई का 20% हिस्सा गुजरता है।


एक साल में कैसी रही Indraprastha Gas के शेयरों की चाल?

इंद्रप्रस्थ गैस के शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया है। पिछले साल बीएसई पर 9 जुलाई 2025 को यह ₹229.20 के भाव पर था जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस हाई लेवल से 9 महीने में यह 38.22% फिसलकर 2 अप्रैल 2026 को ₹141.60 पर पहुंच गया जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है।

Teamtech IPO Listing: ₹63 का शेयर ₹75 पर लिस्ट, FY26 में तेजी से मजबूत हुई टीमटेक की कारोबारी सेहत

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।