JM Financial के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, Indus Towers का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

NIFTY में 24400, 24500 और 24600 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 24400, 24300 और 24200 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में आज 52800, 52900 और 53000 के स्तर पर कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि सबसे ज्यादा पुट राइटर्स52500, 52400 और 52600 के स्तर पर नजर आये

अपडेटेड Dec 03, 2024 पर 1:06 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Indus Towers पर JM Financial की सोनी पटनायक ने 360 के स्ट्राइक वाली कॉल में खरीदारी की सलाह दी

Top F&O Calls: शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी फिलहाल बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आये। कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन बाजार में शुरुआती बढ़त देखने को मिली। एफएंडओ की बात करें तो केपीआईटी टेक्नोलॉजी, टाटा एलेक्सी, अदाणी पोर्ट्स, यूनियन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, मणप्पुरम फाइनेंस, यस बैंक, आईजीएल और ट्यूब इनवेस्टमेंट्स के शेयर हरे निशान में कारोबार करते नजर आये। जबकि ओबेरॉय रियल्टी, सिंजीन, एबी फैशन एंड रिटेल, मेट्रोपोलिस हेल्थ, आईटीसी, वरुण बेवरेजेज, पीबी फिनटेक, क्रॉम्प्टन और एमसीएक्स के शेयर लाल निशान में नजर आये। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए JM Financial की सोनी पटनायक ने शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 24400, 24500 और 24600 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 24400, 24300 और 24200 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 52800, 52900 और 53000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 52500, 52400 और 52600 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।


ये 8 स्टॉक्स निवेशकों की करायेंगे दमदार कमाई, आज के दिन कमाई के लिए तीन एक्सपर्ट्स ने बनाई रणनीति

JM Financial की सोनी पटनायक के शानदार एफएंडओ कॉल्स

Jubilant Food Future : खरीदें - 656 रुपये, टारगेट - 680/700 रुपये, स्टॉपलॉस - 645 रुपये

Sun TV Future : खरीदें - 779 रुपये, टारगेट - 800 रुपये, स्टॉपलॉस - 765 रुपये

ACC Future : खरीदें - 2315 रुपये, टारगेट - 2350/2370 रुपये, स्टॉपलॉस - 2280 रुपये

आज का सस्ता ऑप्शनः Indus Towers

आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए JM Financial की सोनी पटनायक ने कहा कि उन्होंने Indus Towers पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Indus Towers की दिसंबर की एक्सपायरी वाली 360 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। सोनी पटनायक ने कहा कि इसमें 9.35 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 14/17 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 6 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।