Indus Towers के शेयर बायबैक को 30 जुलाई को मिल सकती है मंजूरी, स्टॉक 5% उछला

Indus Towers Stock Price: इंडस टावर्स का शेयर 26 जुलाई को सुबह BSE Sensex पर 439.80 रुपये पर खुला। इसके बाद यह पिछले बंद भाव से 5 प्रतिशत तक चढ़ा और 447.30 रुपये के हाई तक गया। जून 2024 के आखिर तक इंडस टावर्स में प्रमोटर्स के पास 52.01 प्रतिशत और पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास 47.95 प्रतिशत हिस्सेदारी थी

अपडेटेड Jul 26, 2024 पर 3:52 PM
Story continues below Advertisement
Indus Towers 8 साल के बाद शेयर बायबैक करने जा रही है।

Indus Towers Share Price: टेलिकॉम टावर कंपनी इंडस टावर्स 30 जुलाई को होने वाली बोर्ड की बैठक में शेयर बायबैक के प्रपोजल पर विचार करेगी। इस अपडेट के सामने आने के बाद 26 जुलाई को कंपनी का शेयर 5 प्रतिशत उछला है। इंडस टावर्स 8 साल के बाद शेयर बायबैक करने जा रही है। आखिरी बार जून 2016 में बायबैक हुआ था। उस वक्त कंपनी, भारती इंफ्राटेल के नाम से जानी जाती थी।

इंडस टावर्स का शेयर 26 जुलाई को सुबह बीएसई पर 439.80 रुपये पर खुला। इसके बाद यह पिछले बंद भाव से 5 प्रतिशत तक चढ़ा और 447.30 रुपये के हाई तक गया। यह शेयर का 52 सप्ताह का नया उच्च स्तर भी है। कारोबार बंद होने पर शेयर 445 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 1.19 लाख करोड़ रुपये है। इंडस टावर्स के शेयरों की ​फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर है।

Bharti Airtel बढ़ाना चाहती है हिस्सेदारी


जून 2024 के आखिर तक Indus Towers में प्रमोटर्स के पास 52.01 प्रतिशत और पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास 47.95 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। जून महीने में CNBC TV18 ने सोर्सेज के हवाले से खबर दी थी कि टेलिकॉम कंपनी भारती एयरटेल, इंडस टावर्स में 3 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदने के लिए वोडाफोन Plc के साथ बातचीत कर रही है। इससे पहले ब्रिटेन के वोडाफोन समूह ने ब्लॉक डील में इंडस टावर्स में 18 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी लगभग 15,300 करोड़ रुपये में बेची थी। वोडाफोन समूह के पास अब इंडस टावर्स में 3.1 प्रतिशत हिस्सेदारी रह गई है। सौदे के तहत वोडाफोन ग्रुप (Vodafone Group) ने 48.47 करोड़ शेयर बेचे।

Sanstar की शेयर बाजार में धीमी शुरुआत, शेयर महज 15% के प्रीमियम पर लिस्ट

भारती एयरटेल की वर्तमान हिस्सेदारी

इस सौदे में भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने लगभग 2.69 करोड़ शेयरों की खरीद के साथ इंडस टावर्स (Indus Towers) में अपनी हिस्सेदारी 1 प्रतिशत बढ़ा ली। इंडस टावर्स में अब भारती एयरटेल की हिस्सेदारी 47.95 प्रतिशत से बढ़कर 48.95 प्रतिशत हो गई है। प्रस्तावित अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीद से भारती एयरटेल 52 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ इंडस टावर्स में मेजॉरिटी स्टेकहोल्डर बन जाएगी।

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।