बाजार में आज कंसोलिडेशन हावी नजर आ रहा है। निफ्टी में 100 और निफ्टी बैंक में 300 अंकों का दायरा देखने को मिल रहा है। दिग्गजों के मुकाबले मिडकैप आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। निफ्टी पर बढ़नेवाले शेयर में इंडसइंड बैंक, हीरो मोटोकॉर्प, टीसीएस के शेयर शामिल हैं। जबकि टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील और नेस्ल इंडिया के स्टॉक्स में गिरावट देखने को मिल रही है। इस बीच आज NAV Investment के आशीष बहेती ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। इसके साथ उन्होंने कम समय में कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन कॉल भी बताया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 19800, 19900 और 20000 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 19800, 19700 और 19600 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 46300, 46400 और 46500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 46000, 45900 और 45800 के स्तर पर नजर आये।
NAV Investment के आशीष बहेती के शानदार एफएंडओ कॉल्स
M&M Future : खरीदें - 1542 रुपये, टारगेट - 1585 रुपये, स्टॉपलॉस - 1530 रुपये
HDFC AMC Future : खरीदें - 2502 रुपये, टारगेट - 2570 रुपये, स्टॉपलॉस - 2460 रुपये
L&T Finance Holdings Future : खरीदें - 131 रुपये, टारगेट - 136 रुपये, स्टॉपलॉस - 129 रुपये
आज का सस्ता ऑप्शनः IndusInd Bank
आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए NAV Investment के आशीष बहेती ने कहा कि उन्होंने IndusInd Bank पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि IndusInd Bank की अगस्त की एक्सपायरी वाली 1440 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। आशीष बहेती ने कहा कि इसमें 40.85 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 55/60 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 25 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)