Get App

IndusInd Bank Q3 Update: एडवांसेज 13% फिसला, CASA रेशियो में 30% की गिरावट; शेयरों पर रहेगी नजर

IndusInd Bank Q3 Update: इंडसइंड बैंक के तीसरी तिमाही के बिजनेस अपडेट में एडवांसेज और CASA रेशियो पर दबाव दिखा है। सालाना आधार पर एडवांसेज 13 प्रतिशत गिरे हैं। कमजोर बैलेंस-शीट ट्रेंड के बीच शेयर प्राइस निवेशकों के रडार पर रहेगा।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jan 05, 2026 पर 9:23 PM
IndusInd Bank Q3 Update: एडवांसेज 13% फिसला, CASA रेशियो में 30% की गिरावट; शेयरों पर रहेगी नजर
IndusInd Bank का शेयर सोमवार को NSE पर 0.51% की गिरावट के साथ ₹897.85 पर बंद हुआ।

IndusInd Bank Q3 Update: प्राइवेट सेक्टर बैंक IndusInd Bank ने सोमवार को दिसंबर तिमाही के लिए अपना प्रोविजनल बिजनेस अपडेट जारी किया है। इस अपडेट में बैंक की बैलेंस-शीट से जुड़े अहम आंकड़ों में सुस्ती के संकेत देखने को मिले हैं।

31 दिसंबर 2025 तक बैंक के नेट एडवांसेज ₹3.18 लाख करोड़ रहे। यह आंकड़ा सालाना आधार पर 13.1 प्रतिशत और तिमाही आधार पर 2.2 प्रतिशत की गिरावट को दिखाता है।

डिपॉजिट में सालाना कमी, तिमाही बढ़त

बैंक के नेट डिपॉजिट ₹3.94 लाख करोड़ रहे। यह एक साल पहले के मुकाबले 3.8 प्रतिशत कम हैं। हालांकि, तिमाही आधार पर डिपॉजिट में 1.1 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें