Get App

Indusind Bank के शेयरहोल्डर जबरदस्त मुनाफे में, बंपर खरीद से स्टॉक 9% भागा

Indusind Bank में सितंबर 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 15.82 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। सितंबर 2026 तिमाही में बैंक का स्टैंडअलोन बेसिस पर शुद्ध मुनाफा 1176 करोड़ रुपये रहा। अप्रैल-सितंबर 2026 छमाही के दौरान शुद्ध स्टैंडअलोन मुनाफा 2178.56 करोड़ रुपये दर्ज किया गया

Ritika Singhअपडेटेड Nov 20, 2026 पर 3:42 PM
Indusind Bank के शेयरहोल्डर जबरदस्त मुनाफे में, बंपर खरीद से स्टॉक 9% भागा
इंडसइंड बैंक की सितंबर 2026 तिमाही के आखिर तक 3,139 ब्रांच थीं।

प्राइवेट सेक्टर के इंडसइंड बैंक के शेयरहोल्डर्स के लिए 20 नवंबर का दिन काफी अच्छा रहा। शेयर BSE पर पिछले बंद भाव से लगभग 9 प्रतिशत बढ़त के साथ 1005 रुपये पर सेटल हुआ। शेयर में अच्छे उछाल की कोई खास वजह सामने नहीं आई है। अच्छी तेजी के बाद बैंक का मार्केट कैप बढ़कर 78300 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। यह BSE 100 इंडेक्स का हिस्सा है।

बैंक में सितंबर 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 15.82 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर एक महीने में 16 प्रतिशत चढ़ा है। वहीं 3 साल में 33 प्रतिशत नीचे आया है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 1,077.80 रुपये और एडजस्टेड लो 750.45 रुपये है। इंडसइंड बैंक की वर्तमान में 3,139 ब्रांच हैं। बैंक बाकी बचे हुए वित्त वर्ष 2027 के दौरान और 100 ब्रांच अपने नेटवर्क में एड करना चाहता है।

ब्रोकरेज फर्म मैक्वेरी ने इसके शेयर के लिए 'अंडरपरफॉर्म' रेटिंग दी है। टारगेट प्राइस 760 रुपये प्रति शेयर रखा है। UBS ने 'सेल' रेटिंग बरकरार रखी है। टारगेट 870 रुपये प्रति शेयर तय किया है। बर्नस्टीन ने 'आउटपरफॉर्म' रेटिंग और 1,000 रुपये का टारगेट दिया है। HSBC ने 'बाय' रेटिंग के साथ 1180 रुपये, जेफरीज ने 'बाय' रेटिंग के साथ 1130 रुपये और CLSA ने 'होल्ड' रेटिंग के साथ 910 रुपये प्रति शेयर का टारगेट सेट किया है।

Indusind Bank की वित्तीय सेहत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें