IndusInd Bank Share Price: कमजोर नतीजों के बावजूद इंडसइंड बैंक के शेयरों में आज तेजी देखने को मिली। शेयर 2 फीसदी की बढ़त के साथ 765 रुपये के आसपास कारोबार करता नजर आया। कोर इनकम में भारी गिरावट और प्रोविजंस में तेज उछाल के कारण बैंक को घाटा हुआ। ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनली ने जहां स्टॉक को EQUAL-WEIGHT रेटिंग की राय दी है। वहीं नुवामा ने शेयर की रेटिंग घटाई है।
मॉर्गन स्टैनली ने कहा कि Q2 में ऊंचा SLIPPAGES, 2.8% पर रहा जबकि क्रेडिट लागत में 318 BPS की बढ़ोतरी रही। Q2 में कोर PPoP 7%, अनुमान से कम रहा। PCR सुधरकर 72% पर पहुंचा। FY26 EPS में 59% कटौती, FY2027-28 के लिए 8-9% कटौती की है। ब्रोकरेज फर्म ने शेयर पर EQUAL-WEIGHT रेटिंग की राय दी है और इसके लिए 785 रुपये प्रति शेयर का टारगेट दिया।
वहीं नुवामा ने इंडसंइड बैंक पर Reduce कॉल दी है और टारगेट प्राइस 600 रुपये निर्धारित किया है।नुवामा ने कहा कि दूसरी तिमाही में 450 करोड़ रुपये का घाटा हुआ 680 Cr मुनाफे के मुकाबले `450 Cr का घाटा हुआ। छोटी अवधि में शेयर में कंसोलिडेशन की आशंका है। नए CEO की तरफ से सफाई आने का इंतजार है।
बता दें कि इंडसइंड बैंक को मौजूदा वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में ₹437 करोड़ का शुद्ध घाटा हुआ है। जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में बैंक ने ₹1,331 करोड़ का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया था। इंडसइंड बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 18% घटकर ₹4,409 करोड़ रह गई, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 5,347 करोड़ रुपये रही थी। इसके साथ ही बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) भी घटकर 3.32% रह गया, जबकि एक साल पहले यह 4.08% था। बैंक के प्रोविजन और कंटिंजेंसी खर्च सितंबर तिमाही में 45 फीसदी बढ़कर 2,631 करोड़ रुपये पर पहुंच गए, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 1,820 करोड़ रुपये रहा था
दोपहर 12.30 बजे के आसपास इंडसंइड बैंक का शेयर एनएसई पर 15.60 रुपये यानी 2.04 फीसदी की बढ़त के साथ 76665 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। शेयर का 52 वीक हाई 1,353.95 रुपये पर है जबकि 52 वीक लो 606.00 रुपये पर है। आज शेयर 743.00 रुपये पर खुला। कंपनी का मार्केट कैप 59,751 करोड़ रुपये है
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।