Info Edge Q1 Result: Naukri.com की पेरेंट का मुनाफा 43% बढ़ा, शेयर 6% चढ़ा

Info Edge Q1 Result: कंपनी ने जून तिमाही में कंसोलिडेटेड प्रॉफ़िट आफ्टर टैक्स (PAT) में 42.9% की बढ़ोतरी दर्ज की, जो ₹490 करोड़ रहा। पिछले साल की इसी अवधि में यह ₹296 करोड़ था।

अपडेटेड Aug 10, 2026 पर 3:15 PM
Info Edge Share Price: Naukri.com की पेरेंट कंपनी इंफो एज (Info Edge) के शेयर में सोमवार 10 अगस्त को तेजी देखने को मिली।

Info Edge Share Price: Naukri.com की पेरेंट कंपनी इंफो एज (Info Edge) के शेयर में सोमवार 10 अगस्त को तेजी देखने को मिली। शेयर 6% की बढ़त देखने को मिली और ये ₹1,298.5 के इंट्राडे हाई पर पहुंच गए। इंफो एज के शेयरों में यह बढ़त जून तिमाही नतीजों के ऐलान के बाद देखने को मिली है। बता दें कि कंपनी ने जून तिमाही में कंसोलिडेटेड प्रॉफ़िट आफ्टर टैक्स (PAT) में 42.9% की बढ़ोतरी दर्ज की, जो ₹490 करोड़ रहा। पिछले साल की इसी अवधि में यह ₹296 करोड़ था।

ऑपरेशन्स से रेवेन्यू 11.3% बढ़कर ₹880 करोड़ हो गया, जो पिछले साल ₹791 करोड़ था। वहीं, EBITDA (ब्याज, टैक्स, डेप्रिसिएशन और अमॉर्टाइजेशन से पहले की कमाई) लगभग 29% बढ़कर ₹340.4 करोड़ हो गया, जो पहले ₹264.1 करोड़ था।EBITDA मार्जिन पिछले साल की इसी अवधि के 33.4% से बढ़कर 38.68% हो गया।

रेवेन्यू में रिक्रूटमेंट सेगमेंट का बड़ा योगदान


Info Edge के रेवेन्यू में रिक्रूटमेंट सेगमेंट का सबसे बड़ा योगदान रहा, जिससे ₹629 करोड़ का रेवेन्यू आया। यह पिछले साल के ₹629 करोड़ से 11.9% ज़्यादा था।

99 Acres का रेवेन्यू 17.3% बढ़कर ₹129.8 करोड़ हो गया, जो पहले ₹110.6 करोड़ था। वहीं, 'अन्य' (others) सेगमेंट ने जून तिमाही में ₹122 करोड़ का रेवेन्यू दर्ज किया, जो पिछले साल के ₹117.6 करोड़ से 3.58% ज़्यादा है।

रिक्रूटमेंट सेगमेंट का EBIT मार्जिन पिछले साल की इसी अवधि के 50.71% से बढ़कर 56.12% हो गया। इस बीच, 99 Acres ने ₹2.1 करोड़ का EBIT लॉस दर्ज किया, जबकि पिछले साल यह लॉस ₹18.7 करोड़ था। पिछली तिमाही में यह 3.4% था। 'अन्य' सेगमेंट का EBIT लॉस पिछले फाइनेंशियल ईयर के ₹17.4 करोड़ से बढ़कर ₹26 करोड़ हो गया।

कंपनी के रिक्रूटमेंट बिज़नेस सेक्टर में सालाना बढ़ोतरी हुई। टेक IT और BPM में 15% की बढ़ोतरी हुई, रिक्रूटमेंट कंसल्टेंट्स में 1% और 'अन्य सेक्टर' में 12% की बढ़ोतरी हुई।

NaukriGulf में 12% की बढ़त

NaukriGulf में पिछले साल के मुकाबले 12% की बढ़ोतरी हुई और यह बिज़नेस काफी मुनाफ़े वाला बना रहा। मैचमेकिंग बिज़नेस में लगातार ग्रोथ देखी गई। Jeevansathi और Aisle की कुल बिलिंग पिछले साल के मुकाबले 20-30% बढ़ी, जबकि ऑपरेटिंग नुकसान कम होता गया।

Info Edge ने CNBC-TV18 को बताया कि जून तिमाही कंपनी के लिए बहुत अच्छी रही। कंपनी ने कहा कि Naukri की बिलिंग में 17% की बढ़ोतरी हुई है। साथ ही, AI टैलेंट की मांग भी अच्छी है।

कंपनी ने कहा कि GCC हायरिंग मज़बूत है और नॉन-IT कंपनियों की हायरिंग पर नज़र रखना ज़रूरी है।

कंपनी ने यह भी कहा कि Naukri के लिए किसी बायबैक या Eternal में अपनी हिस्सेदारी बेचने की कोई योजना नहीं है। साथ ही, 99Acres का ट्रैफ़िक शेयर अब 50% से ज़्यादा हो गया है।

स्टॉक का परफॉर्मेंस

Info Edge के शेयरों में पिछले हफ़्ते 1.04% और पिछले महीने 6.47% की बढ़त हुई है। तीन महीनों में स्टॉक 31.04% ऊपर चढ़ा है, जबकि साल की शुरुआत से अब तक इसमें 3.87% और पिछले एक साल में 3.75% की गिरावट आई है। तीन साल की अवधि में स्टॉक में 37.86% की बढ़त हुई है। ताज़ा ट्रेडिंग अपडेट के अनुसार, शेयर 4.77% बढ़कर ₹1,283.80 पर थे।

शुक्रवार को Info Edge के शेयरों में लगभग 6% की बढ़त हुई और ये ₹1,298.5 के इंट्राडे हाई पर पहुंच गए। दोपहर 2:35 बजे स्टॉक 2.9% बढ़कर ₹1,261 पर था। पिछले महीने इसमें 4.7% की बढ़त हुई है, लेकिन इस साल अब तक इसमें 6% की गिरावट आई है।

SBI Share Price: उम्मीद से बेहतर नतीजों के बाद क्यों टूटा शेयर, जानिए एनालिस्ट स्टॉक को लेकर क्या दे रहा हैं राय

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।