Info Edge Share Price: Naukri.com की पेरेंट कंपनी इंफो एज (Info Edge) के शेयर में सोमवार 10 अगस्त को तेजी देखने को मिली। शेयर 6% की बढ़त देखने को मिली और ये ₹1,298.5 के इंट्राडे हाई पर पहुंच गए। इंफो एज के शेयरों में यह बढ़त जून तिमाही नतीजों के ऐलान के बाद देखने को मिली है। बता दें कि कंपनी ने जून तिमाही में कंसोलिडेटेड प्रॉफ़िट आफ्टर टैक्स (PAT) में 42.9% की बढ़ोतरी दर्ज की, जो ₹490 करोड़ रहा। पिछले साल की इसी अवधि में यह ₹296 करोड़ था।
