Info Edge share price : इंफो एज के शेयरों में आज जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। यह शेयर इंट्राडे में करीब 7 फीसदी की उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना हैं। फिलहाल 12.05 बजे के आसपास एनएसई पर यह 83.40 रुपए यानी 6.51 फीसदी की बढ़त के साथ 1366 रुपए के आसपास दिख रहा था। आज का इसका दिन का हाई 1,374.90 रुपए है। इसमें आज अच्छे वॉल्यूम के साथ तेजी आई है। स्टॉक का ट्रेडिंग वॉल्यूम 6,093,738 शेयर और मार्केट कैप 88,697 करोड़ रुपए के आसपास नजर आ रहा है। ब्रोकरेजेज की बुलिश रिपोर्ट के बाद आज यह शेयर जोर से भागा है।
इंफो एज पर सिटी का बुलिश नजरिया
इंफो एज पर सिटी का बुलिश नजरिया है। इस ब्रोकरेज फर्म ने स्टॉक पर खरीदारी की राय देते हुए, इसका लक्ष्य 1400 रुपए से बढ़ाकर 1510 रुपए कर दिया है। सिटी का कहना है कि रिक्रूटमेंट बिलिंग्स में ग्रोथ के कई बड़े ट्रिगर हैं। छोटी अवधि में GCCs से सपोर्ट मिलेगा। कंपनी को बेहतर प्राइसिंग पावर से फायदा मिलेगा। जॉबसीकर मोनेटाइजेशन में सुधार पॉजिटिव फैक्टर है। कंपनी को व्हाइट कॉलर जॉब मार्केट में प्रीमियमाइजेशन से बूस्ट मिलेगा। कंपनी के लिए ARPU-आधारित ग्रोथ का बड़ा ड्राइवर होगा।
इंफो एज पर BOFA ने न्यूट्रल रेटिंग देते हुए इसका लक्ष्य 1330 रुपए से बढ़ाकर 1400 रुपए कर दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि Q1 में कंपनी का प्रदर्शन स्थिर रहा है। हायरिंग ट्रेंड में सुधार जारी रहने की उम्मीद है। BITDA स्ट्रीट अनुमान से 5% बेहतर रहा है। बिजनेस मोमेंटम में सुधार दिख रहा है। प्रीमियम सेगमेंट से Naukri को सपोर्ट मिलेगा। नए AI पहलों से भी इंफो एज (Naukri) को फायदा होने की उम्मीद है।
GOLDMAN SACHS ने इंफो एज पर खरीदारी की राय देते हुए 1410 रुपए प्रति शेयर का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि अलग-अलग कारोबार से रेवेन्यू को सपोर्ट मिलेगा। बेहतर प्राइसिंग पावर और नए इनिशिएटिव से ग्रोथ को बूस्ट मिलने की उम्मीद है। आगे मिड-टीन्स बिलिंग ग्रोथ की उम्मीद है। AI से कॉस्ट सेविंग्स का फायदा मिल सकता है। नए मोनेटाइजेबल (MONETISABLE) प्रोडक्ट्स से भी ग्रोथ बढ़ेगी। हालांकि नए प्रोडक्ट्स अभी शुरुआती दौर में हैं।
इंफो एज पर मैक्वायरी पर मैक्वायरी ने न्यूट्रल की रेटिंग के साथ 1000 रुपए प्रति शेयर का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि रिक्रूटमेंट रेवेन्यू ग्रोथ,बिलिंग ग्रोथ से पीछे है। AI से जॉब की रफ्तार धीमी पड़ने का रिस्क भी है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।