Get App

Infollion Research की मार्केट में शानदार एंट्री, IPO निवेशकों का ढाई गुना बढ़ा पैसा

Infollion Research IPO Listing: इनफोलियन रिसर्च का 21 करोड़ रुपये का आईपीओ 29-31 मई तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इश्यू के तहत 82 रुपये के भाव पर 22.24 लाख नए इक्विटी शेयर जारी हुए हैं। वहीं 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 3.92 लाख शेयरों की ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत बिक्री हुई है। इसके आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jun 08, 2023 पर 3:54 PM
Infollion Research की मार्केट में शानदार एंट्री, IPO निवेशकों का ढाई गुना बढ़ा पैसा
Infollion Research IPO Listing: सब्जेक्ट मैटर एक्सपर्ट्स मुहैया कराने वाली दिग्गज कंपनी इनफोलियन रिसर्च सर्विसेज के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में एंट्री हुई।

Infollion Research IPO Listing: सब्जेक्ट मैटर एक्सपर्ट्स मुहैया कराने वाली दिग्गज कंपनी इनफोलियन रिसर्च सर्विसेज के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में शानदार एंट्री हुई। आईपीओ निवेशकों को इसके शेयर 82 रुपये के भाव पर जारी हुए थे और अब एनएसई एसएमई (NSE-SME) पर इसकी एंट्री 209 रुपये पर हुई यानी कि 155 फीसदी का लिस्टिंग गेन मिला। दिन के आखिरी में आज यह 198.55 रुपये (Infollion Research Services Share Price) पर बंद हुआ है। इसके आईपीओ को भी तगड़ा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह इश्यू 259.71 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इस इश्यू के तहत नए शेयर भी जारी हुए हैं और ऑफर फॉर सेल के तहत भी शेयर जारी हुए हैं।

Infollion Research IPO को मिला था शानदार रिस्पांस

इनफोलियन रिसर्च का 21 करोड़ रुपये का आईपीओ 29-31 मई तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इश्यू के तहत 82 रुपये के भाव पर 22.24 लाख नए इक्विटी शेयर जारी हुए हैं। वहीं 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 3.92 लाख शेयरों की ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत बिक्री हुई है। इसके आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था। क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIB) का हिस्सा 70.72 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का 422.45 गुना और खुदरा निवेशकों का 264.10 गुना सब्सक्राइब हुआ था। ओवरऑल यह इश्यू 259.71 गुना सब्सक्राइब हुआ था। नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी अमेरिका और पश्चिमी यूरोपीय देशों में मौजूदा सर्विस लाइन के विस्तार, फ्रीलांसर की नई कैटेगरी पैक्स पैनल को शुरू करने, टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में किया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें