Get App

Infosys Hiring: 20000 फ्रेशर्स हायर करेगी इंफोसिस, चौथी तिमाही में 8440 कर्मचारी घटे

आईटी कंपनी इंफोसिस में चौथी तिमाही के दौरान 8,440 कर्मचारी घटे हैं। अब कंपनी मौजूदा वित्त वर्ष में 20,000 फ्रेशर्स हायर करने की तैयारी में है। एट्रिशन भी बढ़ा है। जानिए इन सब पर इंफोसिस का क्या कहना है।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Apr 23, 2026 पर 10:24 PM
Infosys Hiring: 20000 फ्रेशर्स हायर करेगी इंफोसिस, चौथी तिमाही में 8440 कर्मचारी घटे
जनवरी-मार्च तिमाही के अंत तक इंफोसिस का कुल हेडकाउंट 3,28,594 रहा।

Infosys Hiring: आईटी कंपनी Infosys के कर्मचारियों की संख्या FY26 की चौथी तिमाही में 8,440 घट गई। इससे पहले लगातार छह तिमाहियों तक कंपनी का हेडकाउंट बढ़ रहा था, इसलिए यह गिरावट ध्यान खींचने वाली है।

जनवरी-मार्च तिमाही के अंत तक कंपनी का कुल हेडकाउंट 3,28,594 रहा। वहीं एट्रिशन रेट बढ़कर 12.6% हो गया, जो पिछली तिमाही में 12.3% था। यानी कर्मचारियों के छोड़ने की रफ्तार थोड़ी बढ़ी है।

कंपनी ने क्या वजह बताई?

इंफोसिस के CFO जयेश संघराजका ने बताया कि तिमाही आधार पर हेडकाउंट घटा है, लेकिन सालाना आधार पर करीब 5,000 कर्मचारियों की बढ़ोतरी हुई है। उनके मुताबिक हेडकाउंट काम की मात्रा और उपयोग पर निर्भर करता है। इस तिमाही में काम थोड़ा कम रहा, साथ ही सिस्टम में मौजूद फ्रेशर्स का असर भी दिखा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें