Get App

Infosys Dividend: हर शेयर पर मिलेगा ₹25 का अमाउंट, रिकॉर्ड डेट नए शुरू हो रहे हफ्ते में

Infosys Dividend: इंफोसिस इससे पहले वित्त वर्ष 2026 के लिए 23 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड दे चुकी है। मार्च 2026 तिमाही में इंफोसिस का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 20.8 प्रतिशत बढ़कर 8501 करोड़ रुपये रहा

Ritika Singhअपडेटेड Jun 07, 2026 पर 4:16 PM
Infosys Dividend: हर शेयर पर मिलेगा ₹25 का अमाउंट, रिकॉर्ड डेट नए शुरू हो रहे हफ्ते में
Infosys की 23 जून को होने वाली सालाना आम बैठक में इस डिविडेंड पर शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी।

IT कंपनी इंफोसिस अपने शेयरहोल्डर्स को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 25 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने वाली है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 10 जून है। इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे। फाइनल डिविडेंड की घोषणा कंपनी ने अप्रैल महीने में की थी, जब जनवरी-मार्च 2026 तिमाही और वित्त वर्ष 2026 के नतीजे जारी हुए थे।

कंपनी की 23 जून को होने वाली सालाना आम बैठक में इस डिविडेंड पर शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। पेमेंट 25 जून को किया जाएगा। इंफोसिस इससे पहले वित्त वर्ष 2026 के लिए 23 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड दे चुकी है। वित्त वर्ष 2025 के लिए कंपनी ने 21 रुपये का अंतरिम और 22 रुपये का फाइनल डिविडेंड दिया था। शेयर की फेस वैल्यू 5 रुपये है।

Infosys का शेयर 6 महीनों में 26 प्रतिशत कमजोर

इंफोसिस के शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 1197 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 4.85 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर 6 महीनों में 26 प्रतिशत गिरा है। BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 1,727.85 रुपये और एडजस्टेड लो 1,089.10 रुपये है। कंपनी में मार्च 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 14.38 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। नवंबर 2025 में इंफोसिस ने अपना अब तक का सबसे बड़ा शेयर बायबैक किया था। कंपनी ने शेयरहोल्डर्स से 18000 करोड़ रुपये के शेयर वापस खरीदे थे। बायबैक प्राइस 1800 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें