Injecto Polymers IPO Listing: अलग-अलग इंडस्ट्रीज के कंपनियों की उनकी जरूरत के हिसाब से प्लास्टिक पैकेजिंग सॉल्यूशंस देने वाली इंजेक्टो पॉलीमर्स के शेयरों की आज BSE SME पर डिस्काउंट ट्री हुई। इसका आईपीओ ओवरऑल 1.23 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसके आईपीओ के तहत ₹100 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹99.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला बल्कि उनकी 1% पूंजी ही घट गई। आईपीओ निवेशकों को और झटका तब लगा, जब शेयर फिसल गए। टूटकर यह ₹94.05 (Injecto Polymers Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 5.95% घाटे में हैं।
Injecto Polymers IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च
इंजेक्टो पॉलीमर्स का ₹56 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 11-16 सितंबर तक खुला था। यह आईपीओ ओवरऑल 1.23 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 1.57 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 1.05 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 1.28 गुना भरा था।
इस आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 56,12,400 नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹10.00 करोड़ कर्ज हल्का करने, ₹30.50 करोड़ मौजूदा मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में एक फेज जोड़ने, ₹7.28 करोड़ आम कॉरपोरेट उद्देश्यों और ₹8.34 करोड़ आईपीओ से जुड़े एक्सपेंसेज पर खर्च होंगे।
Injecto Polymers के बारे में
इंजेक्टो पॉलीमर्स एक प्लास्टिक पैकेजिंग मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है। यह अलग-अलग इंडस्ट्रीज के लिए उनकी जरूरतों के मुताबिक प्लास्टिक से बने बैग और पैकेजिंग प्रोडक्ट्स बनाती है। इसके अलावा यह प्लास्टिक के छोटे-छोटे टुकड़े और पीवीसी रेजिन्स की ट्रेडिंग भी करती है। यह बी2बी मॉडल पर काम करती है और इसके ग्राहक एग्रीकल्चर, कंस्ट्रक्शन, टेक्सटाइल, केमिकल्स, फूड, फार्मा, कॉस्मेटिक्स और कंज्यूमर गुड्स जैसी इंडस्ट्रीज से हैं।
कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हो रही है। वित्त वर्ष 2024-26 में इसका शुद्ध मुनाफा सालाना करीब 90% की रफ्तार यानी CAGR से बढ़कर ₹16.01 करोड़ और टोटल इनकम 85% के सीएजीआर से ₹375.83 करोड़ पर पहुंच गया। मार्च 2026 तिमाही के आखिरी में कंपनी पर ₹165.19 करोड़ का टोटल कर्ज था जबकि रिजर्व और सरप्लस में ₹48.16 करोड़ पड़े थे।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।