Get App

Innovision IPO की लिस्टिंग टली, अब 23 मार्च को शेयर बाजार में होगी एंट्री; ग्रे मार्केट में डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा शेयर

Innovision Listing: कंपनी पूरे भारत में अपने क्लाइंट्स को मैनपावर सर्विसेज, टोल प्लाजा मैनेजमेंट और कौशल विकास प्रशिक्षण उपलब्ध कराती है। इसके पूरे देश में 35 ऑफिस हैं। अप्रैल-सितंबर 2025 के दौरान कुल इनकम 483.10 करोड़ रुपये रही

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Mar 20, 2026 पर 10:52 AM
Innovision IPO की लिस्टिंग टली, अब 23 मार्च को शेयर बाजार में होगी एंट्री; ग्रे मार्केट में डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा शेयर
Innovision IPO को कुल 3.46 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

शुक्रवार, 20 मार्च को मेनबोर्ड सेगमेंट में इनोविजन की लिस्टिंग होने वाली थी। लेकिन यह आगे बढ़ गई है। अब कंपनी के शेयर BSE और NSE पर 23 मार्च को शुरुआत कर सकते हैं। इससे पहले कंपनी के IPO की क्लोजिंग डेट भी आगे बढ़ी थी। यह 10 मार्च को खुला था। पहले यह 12 मार्च को बंद होने वाला था और लिस्टिंग 17 मार्च को होने वाली थी। लेकिन फिर निवेशकों की ओर से ठंडे रिस्पॉन्स के चलते कंपनी ने क्लोजिंग डेट को बढ़ाकर 17 मार्च कर दिया। इसके चलते लिस्टिंग की डेट 20 मार्च हो गई। लेकिन अब यह एक बार फिर आगे बढ़ गई है।

कंपनी ने बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड भी घटाया था। पहले यह ₹521-₹548 प्रति शेयर था। फिर इसे कम करके ₹494-₹519 प्रति शेयर कर दिया गया। IPO में 255 करोड़ रुपये के 49 लाख नए शेयर जारी हुए। साथ ही 64.25 करोड़ रुपये के 12 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल रहा।

Innovision का शेयर ग्रे मार्केट में डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा है। इसलिए अनुमान है कि लिस्टिंग घाटे में हो सकती है। लेकिन ऐसा होगा ही, यह जरूरी नहीं है। इनोविजन IPO को कुल 3.46 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 14.30 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 8.60 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 0.60 गुना भरा।

क्या करती है Innovision

सब समाचार

+ और भी पढ़ें