ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने पेट्रोनेट LNG लिमिटेड के शेयरों के लिए "बाय" रेटिंग बरकरार रखी है। लेकिन प्राइस टारगेट घटा दिया है। ब्रोकरेज फर्म ने पहले इस शेयर के लिए 370 रुपये का टारगेट प्राइस दिया था। लेकिन अब इसे कम करके 340 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। शेयर में 20 मार्च को गिरावट है। BSE पर यह दिन में पिछले बंद भाव से 5 प्रतिशत तक टूटकर 257 रुपये के लो तक गया। बाद में 257.60 रुपये पर सेटल हुआ।
नोमुरा ने अपने नोट में कहा कि Petronet LNG के मैनेजमेंट का कहना है कि QatarEnergy के रास लाफान इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स पर हुए हमलों के दौरान भारत के लिए खास तौर पर बनी LNG ट्रेनें (यूनिट्स) क्षतिग्रस्त नहीं हुईं। ब्रोकरेज का मानना है कि पश्चिम एशिया में चल रहे संकट से Petronet LNG के नियर टर्म के वॉल्यूम पर बुरा असर पड़ सकता है।
इसके चलते नोमुरा ने कंपनी के लिए वित्त वर्ष 2027 के EBITDA अनुमानों में 23% की कटौती की है। ब्रोकरेज का मानना है कि रास लाफान यूनिट को दोबारा चालू होने में कई महीने लग सकते हैं। चूंकि भारत के लिए खास तौर पर बनी ट्रेनें क्षतिग्रस्त नहीं हुई हैं, इसलिए नोमुरा का मानना है कि जैसे ही अभी लागू 'फोर्स मेज्योर' हट जाएगा, भारत को होने वाली सप्लाई फिर से शुरू हो सकती है। QatarEnergy के CEO के अनुसार, 14 LNG ट्रेनों में से दो को लंबे समय तक चलने वाला नुकसान पहुंचा है, जिसके कारण 12.8 मिलियन टन क्षमता, या कुल क्षमता का 17%, 3 से 5 साल तक बंद रह सकता है।
Petronet LNG का शेयर एक महीने में 16 प्रतिशत कमजोर
Petronet LNG के शेयर पर 33 एनालिस्ट नजर रखे हुए हैं। इनमें से 20 ने इसे "बाय" रेटिंग दी है। 7 ने "होल्ड" और 6 ने "सेल" रेटिंग दी है। कंपनी का मार्केट कैप 38600 करोड़ रुपये है। शेयर एक महीने में 16 प्रतिशत नीचे आया है। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 326.50 रुपये और एडजस्टेड लो 263.70 रुपये है।
Petronet LNG का अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 11,163.83 करोड़ रुपये रहा। इस बीच शुद्ध मुनाफा 848.29 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। वित्त वर्ष 2025 के दौरान कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 50,979.56 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 3,926.37 करोड़ रुपये रहा।
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।