Adani Group Stocks: अदाणी समूह के शेयरों में संस्थागत निवेशकों ने की 15000 करोड़ की खरीदारी, ब्रोकरेज से जानिए आगे कैसी रह सकती है इनकी चाल

Adani Group Stocks: अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन में सबसे ज्यादा सौदे हुए है। इसमें लगभग 7,400 करोड़ रुपये की ब्लॉक डील शामिल है। इस कंपनी में कैपिटल ग्रुप की कंपनियों ने वर्ल्डवाइड इमर्जिंग मार्केट इन्वेस्टर्स से एक बड़ी हिस्सेदारी खरीदी है। अदाणी एंटरप्राइजेज में भी काफी हलचल देखने को मिली है

अपडेटेड Jun 08, 2026 पर 11:39 AM
Adani Group Stocks: पिछले हफ्ते जारी एक रिपोर्ट में बर्नस्टीन ने कहा है कि ग्रुप ने उन दो बड़ी मुश्किलों को सफलतापूर्वक पार कर लिया है जिन्होंने हाल के वर्षों में निवेशकों सेंटीमेंट पर खराब असर डाला था

Adani Group Stocks: अदाणी ग्रुप की कंपनियों में पिछले महीने बड़े इंस्टीट्यूशनल निवेशकों की तरफ से जोरदार खरीदारी देखने को मिली है। इस अवधि में ग्रुप की बड़ी लिस्टेड कंपनियों में 15,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की ब्लॉक डील्स हुई हैं,जो इस ग्रुप के शेयरों में ग्लोबल और घरेलू दोनों तरह के निवेशकों की लगातार बनी दिलचस्पी का संकेत है। इन ब्लॉक डील्स में कैपिटल इंटरनेशनल,कैपिटल ग्रुप,SBI म्यूचुअल फंड,बिड़ला म्यूचुअल फंड,GQG पार्टनर्स और कतर होल्डिंग LLC जैसे कई बड़े संस्थागत निवेशक शामिल रहे हैं। इससे ग्रुप के इंफ्रास्ट्रक्चर,एनर्जी,लॉजिस्टिक्स और यूटिलिटी बिजनेस के पोर्टफोलियो में निवेशकों की बढ़ती भागीदारी का पता चलता है।

अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन में हुए सबसे ज्यादा सौदे

इस अवधि में अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन में सबसे ज्यादा सौदे हुए है। इसमें लगभग 7,400 करोड़ रुपये की ब्लॉक डील शामिल है। इस कंपनी में कैपिटल ग्रुप की कंपनियों ने वर्ल्डवाइड इमर्जिंग मार्केट इन्वेस्टर्स से एक बड़ी हिस्सेदारी खरीदी है। अदाणी एंटरप्राइजेज में भी काफी हलचल देखने को मिली है। इसमें 6,200 करोड़ रुपये से ज्यादा के ब्लॉक डील हुए हैं । इस कंपनी में SBI म्यूचुअल फंड एक अहम खरीदार रहा है, जिसने सितंबर 2025 में की गई खरीदारी के साथ अपनी होल्डिंग बढ़ाई। अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस में 1,600 करोड़ रुपये से ज्यादा के ब्लॉक डील हुए हैं। इसमें बिड़ला म्यूचुअल फंड और SBI म्यूचुअल फंड ने कतर होल्डिंग LLC और GQG पार्टनर्स जैसे निवेशकों से शेयर खरीदे हैं।


अदाणी ग्रुप के शेयरों को लेकर निवेशकों के सेंटीमेंट में आया सुधार

अदाणी ग्रुप के शेयरों को लेकर निवेशकों के सेंटीमेंट में आए बड़े सुधार के साथ है इस ग्रुप के शेयरों में संस्थागत निवेशकों की रुचि बढ़ी हैं। इन शेयरों में हाल के हफ्तों में खरीदारी में तेजी आई है,जिसकी वजह अमेरिका में हुई घटनाएं हैं। वहां, डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस ने चेयरमैन गौतम अदाणी और उनके भतीजे सागर अदाणी के खिलाफ धोखाधड़ी से जुड़े आरोप वापस ले लिए हैं।

इस घटना के साथ ही अदाणी ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों में तेजी आई है। अदाणी एंटरप्राइजेज,अदाणी पावर,अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन,अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस और अदाणी ग्रीन एनर्जी, इन सभी ने अपना 52 वीक हाई छुआ है। इसके साथ ही अदाणी ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइज़ेशन बढ़कर लगभग 20 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

अदाणी एंटप्राइज और अदाणी एनर्जी में हुए सौदों पर एक नजर

SBI MF ने इन दोनों कंपनियों में हिस्सा खरीदा है। GQG पार्टनर्स ने अदाणी एंटरप्राइस में 1.3% हिस्सा 4,760 करोड़ रुपए में बेचा है। SBI MF ने यह पूरा 1.3% हिस्सा 2,913.40 रुपए प्रति शेयर के भाव पर खरीदा है। GQG पार्टनर्स ने अदाणी एनर्जी में 0.5% हिस्सा 958 करोड़ रुपए में बेचा है। SBI MF ने यह पूरा 0.5% हिस्सा 1504.8 रुपए प्रति शेयर के भाव पर खरीदा है।

Market trend : बाजार का रुख कमजोर, शॉर्ट साइड के सौदे खोजें, इन दो शेयरों में हो सकती है कमाई

अदाणी ग्रुप शेयरों पर ब्रोकरेज की राय

पिछले हफ्ते जारी एक रिपोर्ट में बर्नस्टीन ने कहा है कि ग्रुप ने उन दो बड़ी मुश्किलों को सफलतापूर्वक पार कर लिया है जिन्होंने हाल के वर्षों में निवेशकों सेंटीमेंट पर खराब असर डाला था । जनवरी 2023 में लगे शॉर्ट-सेलर के आरोप और नवंबर 2024 में US SEC और डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस द्वारा शुरू की गई जांच कंपनी के लिए बड़ी परेशानी का कारण बने हुए हैं। लेकिन अब कंपनी इन परेशानियों से निजात पा चुकी है। साथ ही ब्रोकरेज ने यह भी कहा कि मार्केट में ग्रुप की काम करने की क्षमता और इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के ट्रैक रिकॉर्ड को लेकर कभी कोई शक नहीं था।

अदाणी एनर्जी पर जेफरीज की राय

अदाणी एनर्जी पर जेफरीज ने Buy कॉल देते हुए 1,665 रुपए प्रति शेयर का टारगेट दिया है। जेफरीज का कहना है कि यह देश की अकेली लिस्टेड प्राइवेट T&D कंपनी है। ट्रांसमिशन सेक्टर का आउटलुक मजबूत है। बिड पाइपलाइन 1.5 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गई है। FY25 में बिड पाइपलाइन 54,000 करोड़ रुपए थी। 71,800 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट पर काम जारी है। आगे कंपनी में 20% ग्रोथ देखने को मिल सकती है। स्मार्ट मीटर नया ग्रोथ ड्राइवर बनकर उभरा है। इसमें मध्यम अवधि में डबल डिजिट ग्रोथ मुमकिन है।

अदाणी ग्रीन पर जेफरीज की राय

अदाणी ग्रीन पर जेफरीज ने Buy कॉल देते हुए 1,435 रुपए प्रति शेयर का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि 2030 तक 50 GW क्षमता का लक्ष्य बरकरार है। FY27 तक BESS क्षमता 10 GWh के पार संभव है। डिस्काउंट वैल्युएशन के चलते स्टॉक में तेजी मुमकिन है।

अदाणी पावर पर जेफरीज की राय

अदाणी पावर पर जेफरीज ने Buy कॉल देते हुए 255 रुपए प्रति शेयर का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि FY32 तक 42 GW क्षमता का लक्ष्य बरकरार रखा गया है। नई क्षमता का 56% हिस्सा PPA के तहत सुरक्षित है। FY26-30 में EBITDA 23% CAGR से बढ़ने का अनुमान है।

 

 

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।