Market trend : बाजार का रुख कमजोर, शॉर्ट साइड के सौदे खोजें, इन दो शेयरों में हो सकती है कमाई

Market trend : डॉलर इंडेक्स में मजबूती से गोल्ड सिल्वर की चमक फीकी पड़ी है। MCX पर चांदी में 5000 तो सोने में 1300 रुपए से ज्यादा की गिरावट आई है। साथ ही गोल्ड और सिल्वर के ETFs में भी तगड़ी मुनाफावसूली हावी हैं। 62 दिनों बाद फिर ईरान-इजरायल में घमासान मच गया है

अपडेटेड Jun 08, 2026 पर 10:49 AM
बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 54688-54745 पर और बड़ा रजिस्टेंस 55003-55232/55409 पर है। इसके लिए पहला बेस 54103-53871 पर और बड़ा बेस 53531-53341/53080 पर है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Market trend : ईरान-इजरायल घमासान फिर से शुरू होने से बाजार की टेंशन बढ़ गई है। क्रूड में उछाल और रुपए की कमजोरी भी दबाव बढ़ा रही है। निफ्टी करीब 200 अंक टूटा है। बैंक निफ्टी की रिकवरी भी कम हुई है। मिड और स्मॉलकैप में दबाव ज्यादा है। फीयर इंडेक्स इंडिया VIX करीब 9 फीसदी ऊपर है। मेटल और रियल्टी में सबसे ज्यादा कमजोरी देखने को मिल रही है। दोनों इंडेक्स करीब 1.5 फीसदी कमजोर दिख रहे हैं। साथ ही IT, ऑटो और केमिकल शेयरों पर भी दबाव है। लेकिन चुनिंदा फार्मा और PSU बैंक शेयरों में रौनक है।

    डॉलर इंडेक्स में मजबूती से गोल्ड सिल्वर की चमक फीकी पड़ी है। MCX पर चांदी में 5000 तो सोने में 1300 रुपए से ज्यादा की गिरावट आई है। साथ ही गोल्ड और सिल्वर के ETFs में भी तगड़ी मुनाफावसूली हावी हैं। 62 दिनों बाद फिर ईरान-इजरायल में घमासान मच गया है। ईरान के मिसाइल हमलों के जवाब में इजरायल के भी अटैक शुरू हो गए हैं। IDF ने कहा है कि ईरान के सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहे हैं। ईरान का भी इजरायल के कई शहरों पर मिसाइल अटैक हुआ है।

    आगे कैसी रह सकती है बाजार की चाल किन शेयरों में हो सकती है कमाई


    निफ्टी पर रणनीति

    सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 23520-23626 पर और बड़ा रजिस्टेंस 23695-23732/23765 पर है। इसके लिए पहला बेस 23067-22973 पर और बड़ा बेस 22909-22834/22766 पर है। शुक्रवार को बाजार 10 DEMA के नीचे और पुट राइटर्स के जोन के ऊपर एक रेंज में रहा। निफ्टी 23300 का स्तर बचाने में कामयाब रहा था। लेकिन आज ग्लोबल बाजारों से बेहद खराब संकेत हैं। अमेरिकी बाजारों में भारी गिरावट रही। इजरायल पर ईरान के ताजा हमले से क्रूड में भी उछाल आया है। FIIs के आंकड़े बेहद निगेटिव हैं। कैश में बिकवाली के साथ इंडेक्स में शॉर्ट बने हैं। इंडेक्स में नेट शॉर्ट बढ़कर 2.67 लाख पर पहुंचे हैं। 23000 पर अब तक बड़ी पुट राइटिंग हुई है। इसके नीचे कोई लॉजिकल सपोर्ट नहीं है।

    Trading Plan: दायरे में रहेगा बाजार, सपोर्ट लेवल के पास खरीदारी और रेजिस्टेंस जोन के पास प्रॉफिट बुक करने की रणनीति करेगी काम

    बैंक निफ्टी पर रणनीति

    बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 54688-54745 पर और बड़ा रजिस्टेंस 55003-55232/55409 पर है। इसके लिए पहला बेस 54103-53871 पर और बड़ा बेस 53531-53341/53080 पर है।

    चकाचक चार्ट वाले शेयर

    चकाचक चार्ट वाले शेयर बताने के लिए हमारे साथ जुड़े हैं इक्विनॉक्स रिसर्च एंड एडवाइजर्स के पंकज रांदड़। इनकी परसिस्टेंस (PERSISTENT) के फ्यूचर्स में 5120-5125 रुपए के आसपास, 5160 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 5050-5005 रुपए के टारगेट के लिए बिकवाली की सलाह है। वहीं, एयू बैंक (AUBANK) फ्यूचर्स में इनकी 975 रुपए के आसपास, 985 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 950-935 रुपए के टारगेट के लिए बिकवाली की सलाह है।

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।