Sterlite Tech में ब्लॉक डील में मोतीलाल ओसवाल MF ने खरीदे 36.48 लाख शेयर, 5% गिरावट के साथ लगा लोअर सर्किट

Sterlite Tech Share Price: स्टरलाइट टेक्नोलोजिज शानदार रिटर्न देने वाले शेयरों में शामिल है। यह 6 महीनों में 510 प्रतिशत और एक साल में 675 प्रतिशत की तेजी देख चुका है। 2 लाख रुपये तक के शेयर रखने वाले 2 लाख से ज्यादा शेयरहोल्डर्स के पास कंपनी का कुल 18.58 प्रतिशत हिस्सा है

अपडेटेड Jun 08, 2026 पर 10:05 AM
Sterlite Tech में शेयरों की खरीद 619.07 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर एक बल्क डील में की गई।

वेदांता ग्रुप की कंपनी स्टरलाइट टेक्नोलोजिज लिमिटेड के शेयर में 8 जून को 5 प्रतिशत की गिरावट आई। बीएसई पर ओपनिंग के साथ ही शेयर में 588.40 रुपये पर लोअर सर्किट लग गया। कंपनी का मार्केट कैप गिरकर 28700 करोड़ रुपये पर आ गया है। कंपनी में मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड ने 36.48 लाख शेयर खरीदे हैं। यह खरीद 619.07 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर एक बल्क डील में की गई। लेकिन इसके बावजूद शेयर में बिकवाली का दबाव दिखा।

स्टरलाइट टेक्नोलोजिज, एडवांस्ड कनेक्टिविटी सॉल्यूशन उपलब्ध कराती है। यह AI-रेडी इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के लिए, FTTx, ग्रामीण, एंटरप्राइज और डेटा सेंटर नेटवर्क के लिए एंड-टू-एंड सॉल्यूशन उपलब्ध कराती है। कंपनी 100 से ज्यादा देशों में अपने सॉल्यूशंस डिलीवर करती है। मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी उत्तरी अमेरिका, यूरोप और एशिया में हैं।

स्टरलाइट टेक्नोलोजिज शानदार रिटर्न देने वाले शेयरों में शामिल है। एक महीने में यह 56 प्रतिशत, 3 महीनों में 220 प्रतिशत, 6 महीनों में 510 प्रतिशत और एक साल में 675 प्रतिशत की तेजी देख चुका है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 684.45 रुपये और एडजस्टेड लो 74.67 रुपये है।


STL में किसके पास कितनी हिस्सेदारी

कंपनी में प्रमोटर एंटिटी 'ट्विन स्टार ओवरसीज' 42.9 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ सबसे बड़ी शेयरहोल्डर है। वेदांता के पास भी कंपनी की 0.98 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स में, घरेलू म्यूचुअल फंड्स के पास स्टरलाइट टेक्नोलोजिज की कुल 7.41 प्रतिशत हिस्सेदारी है। बंधन वैल्यू फंड के पास 4.97 प्रतिशत और HDFC डिविडेंड यील्ड फंड के पास 2.05 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इसके अलावा लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के पास 1.17 प्रतिशत हिस्सेदारी है। BNP परिबा फाइनेंशियल मार्केट्स के पास 1.33 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

रिटेल निवेशकों की भागीदारी भी काफी है। 2 लाख रुपये तक के शेयर रखने वाले 2 लाख से ज्यादा शेयरहोल्डर्स के पास कंपनी का कुल 18.58 प्रतिशत हिस्सा है। 2 लाख रुपये से ज्यादा के शेयर रखने वालों के पास 6.9 प्रतिशत हिस्सा है।

कंपनी की वित्तीय सेहत

स्टरलाइट टेक का जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 752 करोड़ रुपये रहा। इस बीच शुद्ध मुनाफा 33 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। वित्त वर्ष 2026 के दौरान रेवेन्यू 2,446 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 2 करोड़ रुपये रहा।

Stock Market Crash: Sensex में 900 अंकों की गिरावट, Nifty आया 23100 के नीचे, ₹4 लाख करोड़ स्वाहा

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।