Stock Market Crash: Sensex में 900 अंकों की गिरावट, Nifty आया 23100 के नीचे, ₹4 लाख करोड़ स्वाहा

Stock Market Crash: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज घरेलू स्टॉक मार्केट में सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) की भारी गिरावट के साथ शुरुआत हुई। शुरुआती कारोबार में ही निवेशकों की दौलत करीब ₹4 लाख करोड़ से अधिक घट गई। जानिए मार्केट पर आज सबसे अधिक दबाव कौन से सेक्टर्स डाल रहे हैं

अपडेटेड Jun 08, 2026 पर 9:30 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक कारोबारी दिन पहले 05 जून को सेंसेक्स (Sensex) 116.67 प्वाइंट्स यानी 0.16% की गिरावट के साथ 74,243.34 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 49.85 प्वाइंट्स यानी 0.21% की फिसलन के साथ 23,366.70 पर बंद हुआ था। आज इनकी भारी गिरावट के साथ शुरुआत हुई।

Stock Market Crash: दुनिया के अधिकतर बाजारों से बिकवाली के दबावों के बीच घरेलू स्टॉक मार्केट में भी आज कमजोर शुरुआत हुई। अमेरिका और ईरान के बीच फिर तनाव बढ़ने के चलते कच्चा तेल उबला तो इसकी आंच में घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी 50 भी झुलस गए। ब्रोडर लेवल पर भी कोहराम मचा हुआ है और मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में भी बिकवाली का भारी दबाव है। निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में करीब 1-1% की गिरावट है। सेक्टरवाइज निफ्टी फार्मा में हल्की तेजी है तो दूसरी तरफ शुरुआती कारोबार में ऑटो, आईटी, मेटल और रियल्टी के निफ्टी इंडेक्सेज में डेढ़-डेढ़ फीसदी से अधिक की गिरावट है। पीएसयू बैंक और प्राइवेट बैंक के निफ्टी इंडेक्स में आधे-आधे फीसदी से अधिक की गिरावट है तो निफ्टी एफएमसीजी भी 1% से अधिक टूट गया है।

बिकवाली के इस माहौल में ओवरऑल BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹4 लाख करोड़ से अधिक गिर गया यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही ₹4 लाख करोड़ से अधिक घट गई है। अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो फिलहाल 09:23 AM पर सेंसेक्स (Sensex) 751.11 प्वाइंट्स यानी 1.01% की फिसलन के साथ 73,492.23 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 230.55 प्वाइंट्स यानी 0.99% की गिरावट के साथ 23,136.15 पर है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 924.40 प्वाइंट्स गिरकर 73,318.94 और निफ्टी 296.55 प्वाइंट्स फिसलकर 23,070.15 तक आ गया था।

 


निवेशकों की दौलत में ₹4.42 लाख करोड़ की गिरावट

एक कारोबारी दिन पहले यानी 05 जून 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,61,09,686.37 करोड़ था। आज यानी 08 जून 2026 को मार्केट खुलते ही यह ₹4,59,44,123.45 करोड़ पर आ गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी में ₹4,42,172.91 करोड़ की गिरावट आई है।

Sensex के सिर्फ 2 शेयर ग्रीन

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें शुरुआती कारोबार में सिर्फ 2 स्टॉक्स- सन फार्मा और टेक महिंद्रा ही ग्रीन हैं तो दूसरी तरफ सबसे अधिक गिरावट टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस और एशियन पेंट्स में है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex 18

46 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर फिलहाल 3117 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 778 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 2102 में गिरावट का रुझान है और 237 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 46 शेयर एक साल के हाई और 43 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 91 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 77 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse 19

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

आज इंट्रा-डे में इन स्टॉक्स पर रखें नजर

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।