Get App

Intel का शेयर धड़ाम! 17 महीनों में पहली बार देखी 17% की बड़ी गिरावट, किन वजहों से धड़ाधड़ बिके शेयर

Intel Corp ने कहा है कि उसका जनवरी-मार्च 2026 तिमाही का रेवेन्यू 11.7 अरब से लेकर 12.7 अरब डॉलर तक होगा। प्रोडक्शन में रुकावटों ने इंटेल की कमबैक की कोशिश को बाधित किया है। अमेरिकी सरकार को अभी भी इंटेल में अपने 5.6 प्रतिशत के हिस्से पर काफी फायदा है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jan 24, 2026 पर 10:38 AM
Intel का शेयर धड़ाम! 17 महीनों में पहली बार देखी 17% की बड़ी गिरावट, किन वजहों से धड़ाधड़ बिके शेयर
अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में Intel का रेवेन्यू 4.1 प्रतिशत गिरकर 13.7 अरब डॉलर रह गया।

इंटेल कॉर्प के शेयरों में 17% की बड़ी गिरावट आई है। 17 महीनों में पहली बार शेयर इतनी बुरी तरह टूटा है। सीईओ लिप-बू टैन द्वारा निराशाजनक पूर्वानुमान जताए जाने और मैन्युफैक्चरिंग समस्याओं से जूझने की चेतावनी के बाद शेयर में जबरदस्त सेलिंग हुई। कंपनी के जनवरी-मार्च 2026 तिमाही के रेवेन्यू और कमाई के अनुमान वॉल स्ट्रीट के अनुमानों से काफी कम रहे। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, एनालिस्ट्स के साथ एक कॉन्फ्रेंस कॉल में टैन ने कहा कि कंपनी को पटरी पर लाने में वक्त के साथ-साथ दृढ़ संकल्प लगेगा। इस बयान ने शेयरों को और नीचे गिरा दिया।

प्रोडक्शन में रुकावटों ने इंटेल की कमबैक की कोशिश को बाधित किया है। यह उन निवेशकों के लिए निराशाजनक है, जो नए प्रोडक्ट्स से ज्यादा बढ़ोतरी की उम्मीद कर रहे थे। पर्सनल कंप्यूटर के लिए प्रोसेसर बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी इंटेल, कम मैन्युफैक्चरिंग यील्ड से जूझ रही है। यह यील्ड कंपनी की फैक्ट्रियों से निकलने वाली इस्तेमाल लायक चिप्स का प्रतिशत होता है। कम यील्ड के कारण ऑर्डर पूरे करना मुश्किल हो गया है।

ब्लूमबर्ग के मुताबिक, सीईओ टैन ने एक इंटरव्यू में कहा कि डिमांड काफी मजबूत है, और कंपनी अपनी मैन्युफैक्चरिंग समस्याओं को ठीक करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। शुक्रवार को इंटेल के शेयर गिरकर 45.09 डॉलर पर आ गए। यह अगस्त 2024 के बाद किसी एक दिन में देखी गई सबसे बड़ी गिरावट है।

इस साल हर तिमाही में ​बढ़ेगी सप्लाई

सब समाचार

+ और भी पढ़ें