InterGlobe Aviation share : बड़ी संख्या में उड़ाने रद्द होने से इंडिगो का सेंटीमेंट बिगड़ा, शेयर करीब एक फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है। आज भी इसकी 150 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हो सकती हैं। इस मामले पर DGCA ने कंपनी के अधिकारियों को किया समन किया है। पिछले 3 दिन में IndiGo की करीब 500 फ्लाइट्स रद्द हुई हैं। कल IndiGo का ऑन टाइम परफॉर्मेंस 19.7 फीसदी था। उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। सुबह से दिल्ली एयरपोर्ट से 30 डिपार्चर फ्लाइट्स रद्द हुई हैं। हैदराबाद से भी कई फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं। IndiGo की 60 फीसदी फ्लाइट्स देरी से चल रही हैं। एयरलाइन पायलट एसोसिएशन (ALPA) का कहना ह कि इस क्राइसिस के लिए IndiGo का मैनेजमेंट जिम्मेदार है।
IndiGo पर एक्शन में DGCA
इस बीच DGCA भी इस मामले में एक्शन में आ गया है। DGCA ने IndiGo अधिकारियों को तलब किया है। दोपहर को DGCA और IndiGo अधिकारियों की बैठक होगी। IndiGo आज DGCA को क्राइसिस मिटिगेशन प्लान देगा। DGCA ने IndiGo को निर्देश दिया है कि वह क्रू रोस्टरिंग में सुधार करे। ATC/एयरपोर्ट से को-ऑर्डिनेशन बढ़ाए और डिसरप्शन मैनेजमेंट बेहतर करें।
इंटरग्लोब एविएशन पर सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल की सलाह
इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो) के शेयरों पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि इंटरग्लोब पर पॉजिटिव नजरिया अब खत्म कर रहे हैं। 1800 के लेवल से इंटरग्लोब पर पॉजिटिव नजरिया था। अगली कुछ तिमाहियों में शेयर अंडरपरफॉर्म कर सकता है।
इंटरग्लोब की दिक्कत समझिए। नवंबर में इसकी कुल 1232 फ्लाइट कैंसिल हुईं हैं। FDTL यानी फ्लाइट ड्यूटी लिमिट टाइम रेगुलेशन की वजह से 755 फ्लाइट रद्द हुई हैं। 1 नवंबर से FDTL रेगुलेशन लागू हुए हैं। नवंबर में ऑन टाइम परफॉर्मेंस 84.1% से गिरकर 67.7% (MoM) पर आ गया है।
FDTL रेगुलेशन यानी क्रिटिकल सिचुएशन!
FDTL यानी फ्लाइट ड्यूटी लिमिट टाइम रेग्युलेशन ने कंपनी की मुश्किल बढ़ा दी है। इसके लागू होने से क्रू के लिए आराम के घंटे तय करना अनिवार्य हो गया है। पायलट्स को कम से कम 48 घंटे का वीकली आराम चाहिए। हर उड़ान के बाद कम से कम 10 घंटे का आराम जरूरी है। FDTL से इंडिगो को ज्यादा क्रू भर्ती करना होगा। ज्यादा क्रू भर्ती करने से इंडिगो के ऑपरेटिंग मार्जिन पीक आउट होंगे। सरकार भी सेक्टर में मोनोपोली के खिलाफ है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।