Get App

Wedding Stocks: शादियों के सीजन में इन कंपनियों की चांदी, पोर्टफोलियो में शामिल कर आप भी बनाएं पैसे

Wedding Stocks: शादियों का सीजन चल रहा है। इस सीजन में कपड़े, ज्वैलरी और होटलों की मांग बढ़ जाती है। इसके चलते इनसे जुड़े कारोबार में जो कंपनियां हैं, उनमें निवेश कर आप भी बेहतर मुनाफा कमा सकते हैं

Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Dec 07, 2022 पर 5:16 PM
Wedding Stocks: शादियों के सीजन में इन कंपनियों की चांदी, पोर्टफोलियो में शामिल कर आप भी बनाएं पैसे
Wedding Season Stocks: शादियों के सीजन में आप शानदार कमाई करना चाहते हैं तो उन कंपनियों में पैसे लगा सकते हैं जिनका कारोबार शादियों के चलते मजबूत होने के आसार हैं। (Image- Pixabay)

Wedding Stocks: शादियों का सीजन चल रहा है। इस सीजन में कपड़े, ज्वैलरी और होटलों की मांग बढ़ जाती है। इसके चलते इनसे जुड़े कारोबार में जो कंपनियां हैं, उनमें निवेश कर आप भी बेहतर मुनाफा कमा सकते हैं। अब ऐसे में इस बार के शादियों के सीजन में आप शानदार कमाई करना चाहते हैं तो उन कंपनियों में पैसे लगा सकते हैं जिनका कारोबार शादियों के चलते मजबूत होने के आसार हैं। यहां ऐसे ही छह स्टॉक्स के बारे में डिटेल्स दी जा रही है जिसमें टाटा ग्रुप की भी कंपनी शामिल है। इसमें गहनों को लेकर दो स्टॉक्स, होटल्स को लेकर दो और कपड़ों को लेकर दो स्टॉक्स शामिल हैं।

Raymond

शादियों के लिए सबसे पहले तैयारी कपड़ों को लेकर होती है। ऐसे में रेमंड लंबे समय से जाना-माना नाम हैं। यह सगाई से लेकर रिसेप्शन तक, हर अवसर के लिए कपड़ों के लिए विस्तृत रेंज पेश करती है। इसके शेयर पिछले पांच दिन में 10 फीसदी और एक महीने में 25 फीसदी से अधिक मजबूत हुए हैं। आज बीएसई पर यह 1537.35 रुपये के भाव (Raymond Share Price) पर बंद हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें