इन 20 स्टॉक्स में ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे दमदार कमाई

PERSISTENT SYSTEM के शेयर पर एक एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि Q3 में अनुमान से बेहतर नतीजों के कारण शेयर में तेजी दिख सकती है। तीसरी तिमाही में मुनाफा 8% बढ़कर 238 करोड़ रुपये हुआ जबकि आय 6% बढ़कर 2,169 करोड़ रुपये हुई। तीसरी तिमाही में EBIT बढ़कर 333.2 करोड़ रुपये हुआ

अपडेटेड Jan 19, 2023 पर 8:51 AM
Story continues below Advertisement
OIL INDIA के स्टॉक पर एक एक्सपर्ट ने Red संकेत दिया है। उनका कहना है कि ब्रेंट का भाव $85 के नीचे फिसला। कल इसका भाव 1.50% से ज्यादा गिरा
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    दुनिया की महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में मंदी की चिंता गहराने से क्रूड का भाव फिसल गया। क्रूड का भाव डेढ़ प्रतिशत फिसलकर 85 डॉलर के नीचे आ गया। इसके अलावा पीली धातु सोने पर भी इसका दबाव दिखा। आज तेल मार्केटिंग कंपनियों के स्टॉक्स फोकस में रहेंगे। गोल्ड कंपनियों पर भी बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं अडानी एंटरप्राइजेज ने FPO का प्राइस बैंड 3112 से 3276 रुपये तक तय किया है। कंपनी द्वारा 13% तक के डिस्काउंट पर भाव तय किया गया। 64 रुपये प्रति शेयर का डिस्काउंट रिटेल निवेशकों को मिलेगा। ये इश्यू 27 जनवरी को खुलेगा। इस शेयर के एक्शन पर भी बाजार की निगाहें रहेंगी। इसके अलावा सीएनबीसी-आवाज़ केसीधा सौदा शो में ट्रेडिंग के लिए ये 20 दमदार स्टॉक्स भी सुझाये गये हैं।

    आशीष वर्मा की टीम

    1. MAHINDRA LIFESPACES (Green)

    मुंबई के सांताक्रूज में रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के लिए बोली जीती। प्रोजेक्ट से कंपनी को 500 करोड़ रुपये आय की उम्मीद


    2. OFSS (Green)

    Q3 में आय 5% बढ़कर 1,449 करोड़ रुपये, मुनाफा 10% बढ़कर 437 करोड़ रुपये हुआ

    3. IIFL WEALTH MANAGEMENT (Green)

    आज आएंगे कंपनी के Q3 नतीजे, शेयर में तेजी की उम्मीद है। अंतरिम डिविडेंड, बोनस जारी करने पर बोर्ड की आज बैठक होगी

    4. AUROBINDO PHARMA (Green)

    USFDA को APL हेल्थकेयर के प्लांटों में आपत्तियां मिलीं। USFDA को तेलंगाना यूनिट में 2 आपत्तियां मिलीं। APL हेल्थकेयर अरविंदो फार्मा की सब्सिडियरी है। 9 से 18 जनवरी के बीचप्लांट की जांच हुई थी

    5. OIL INDIA (Red)

    $85 के नीचे फिसला ब्रेंट का भाव, कल 1.50% से ज्यादा गिरा

    6. HOEC (Red)

    $85 के नीचे फिसला ब्रेंट का भाव, कल 1.50% से ज्यादा गिरा

    7. SHEMAROO ENTERTAINMENT (Red)

    Q3 में मुनाफा 45% गिरकर 1 करोड़ रुपये, मार्जिन 11% से गिरकर 6%

    8. GOKALDAS EXPORTS (Red)

    US RETAIL SALES के आंकड़ों ने निराश किया

    9. TATA MOTORS (Red)

    शेयर में मुनाफावसूली के कारण दबाव की आशंका है

    10. SHILPA MEDIACARE (Red)

    प्रोमोटर्स ने कंपनी के शेयर गिरवी रखे हैं

    Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

    नीरज वाजपेयी की टीम

    1- INDUSIND BANK (Green)

    Q3 में अनुमान से बेहतर नतीजों की वजह से शेयर में तेजी संभव है। Q3 में मुनाफा 69% बढ़कर 1,959 करोड़ रुपये , NII 18.5% बढ़कर 4,495 करोड़ रुपये हुई

    2- PERSISTENT SYSTEM (Green)

    Q3 में अनुमान से बेहतर नतीजों की वजह से शेयर में तेजी संभव है। Q3 में मुनाफा 8% बढ़कर 238 करोड़ रुपये, आय 6% बढ़कर 2,169 करोड़ रुपये हुई। Q3 में EBIT बढ़कर 333.2 करोड़ रुपये , मार्जिन 14.6% से बढ़कर 15.3% हुई

    3- ADANI ENT (Red)

    कंपनी का FPO 27 से 31 जनवरी तक खुलेगा। कंपनी FPO के जरिए 20,000 करोड़ रुपये जुटाएगी। FPO का फ्लोर प्राइस 3112 रुपये/शेयर है। जबकि FPO का कैप प्राइस 3,276 रुपये/शेयर है। 13% तक के डिस्काउंट पर फ्लोर प्राइस है। रिटेल निवेशकों को 64 रुपये/शेयर का डिस्काउंट मिलेगा

    4- Rallis India (Red)

    Q3 में मुनाफा 40 करोड़ रुपये से , 43% घटकर 23 करोड़ रुपये हुआ। EBITDA 21% घटकर 53.3 करोड़ रुपये हुआ। मार्जिन 10.7% से घटकर 8.5% हुई

    5- Goa Carbon (Green)

    Q3 में आय 93% बढ़कर 417 करोड़ रुपये हुई, मुनाफा 57% बढ़कर 26 करोड़ रुपये हुआ। EBITDA 20 करोड़ रुपये से बढ़कर 45 करोड़ रुपये, मार्जिन 9% से बढ़कर 11% हुई

    6-SBI (Red)

    बैंक ने इंफ्रा बॉन्ड के जरिए 7.7% पर 9,700 करोड़ रुपये जुटाए

    7- VEDANTA (Green)

    वेदांता मीनाक्षी एनर्जी को 1440 करोड़ रुपये में खरीदेगी। आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में मीनाक्षी एनर्जी का 1000 MW का प्लांट है। 312 करोड़ रुपये का अपफ्रंट पेमेंट होगा जबकि 1,128 करोड़ रुपये का भुगतान NCDs के जरिए होगा

    8-METRO BRANDS (Green)

    आज शेयर में मोमेंटम नजर आ सकता है

    9-HAPPIEST MIND (Red)

    आज शेयर में दबाव नजर आ सकता है

    10-HATSUN AGRO (Green)

    आज शेयर में मोमेंटम नजर आ सकता है

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।