बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) ने 19 अक्टूबर को 62,245 अंक का अपना उच्चतम स्तर छुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के बेंचमार्क निफ्टी ने भी तब 18,604 के स्तर पर पहुंचकर नया रिकॉर्ड बनाया था। इसके बाद से ही इन दोनों स्टॉक में करीब 8 पर्सेंट की गिरावट आ चुकी है और इस दौरान निवेशकों की करीब 14 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति डूब गई।
