Get App

HUL के बोर्ड की इस फैसले से निवेशकों को लग सकता है झटका, जानिए जेफरीज ने क्या दी सलाह

Hindustan Unilever के बोर्ड ने 19 फरवरी को अपनी पेरेंट कंपनी यूनीलिवर पीएलसी (Unilever Plc) को दी जाने वाली रॉयल्टी और दूसरी फीस में 80 बेसिस अंक यानि 0.80% का इजाफा कर दिया है। जिसका नुकसान आने वाले समय में निवेशकों को उठाना पड़ सकता है

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Jan 19, 2023 पर 9:29 PM
HUL के बोर्ड की इस फैसले से निवेशकों को लग सकता है झटका, जानिए जेफरीज ने क्या दी सलाह
Hindustan Unilever के बोर्ड ने 19 फरवरी को अपनी पेरेंट कंपनी यूनीलिवर पीएलसी (Unilever Plc) को दी जाने वाली रॉयल्टी और दूसरी फीस में 80 बेसिस अंक यानि 0.80% का इजाफा कर दिया है

Hindustan Unilever Share Price: हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) के बोर्ड ने 19 फरवरी को एक चौंकाने वाला फैसला किया है जिसका नुकसान आने वाले समय में निवेशकों को उठाना पड़ सकता है। कंपनी के इस फैसले का असर शुक्रवार को शेयर प्राइस पर भी देखने को मिल सकता है। गुरुवार 19 जनवरी को HUL के बोर्ड ने अपनी पेरेंट कंपनी यूनीलिवर पीएलसी (Unilever Plc) को दी जाने वाली रॉयल्टी और दूसरी फीस में 80 बेसिस अंक यानि 0.80% का इजाफा कर दिया है। ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि इस फैसले का कंपनी पर गलत असर पड़ सकता है। पेरेंट कंपनी को ज्यादा रॉयल्टी देने से कंपनी की बैलेंस शीट पर दबाव पड़ सकता है जिससे निवेशक परेशान हो सकते हैं। गुरुवार को HUL के शेयर 1.61% नीचे 2643.05 रुपये के लेवल पर बंद हुए हैं।

रॉयल्टी में टर्नओवर का इतना हिस्सा देगी HUL

एचयूएल ने यूनिलीवर पीएलसी को वित्त वर्ष 2022 के लिए दी जाने वाली रॉयल्टी और केंद्रीय सेवा शुल्क के तौर पर अपने टर्नओवर के 2.65 फीसदी हिस्से के बजाय 3.45 प्रतिशत तक हिस्सा देगी। यह नया समझौता पांच साल की अवधि के लिए लागू होगा। वहीं कंपनी की दिसंबर तिमाही की संख्या के आधार पर वृद्धि 1 फरवरी 2023 से तीन सालों के चरणबद्ध तरीके से प्रभावी होगी।

AU Small Finance Bank Q3 result: नेट प्रॉफिट में 30% का उछाल, एसेट क्वालिटी सुधरी

जेफ्रीज के एक्विटी एनालिस्ट की राय

सब समाचार

+ और भी पढ़ें