दिग्गज निवेशक वॉरेन बफे ने कहा था कि स्टॉक मार्केट में मोटी कमाई खरीदने और बेचने से नहीं होती है बल्कि इंतजार करने से होती है। यह मछली मारने जैसा है। आपको पहले पानी की दिशा के हिसाब से चुपचाप बैठ जाना होता है। इसे हम दो तरह से समझ सकते हैं। पहला, आपको अपना होमवर्क करना है। फिर सही शेयर खरीदने हैं। फिर कंपाउंडिंग के मैजिक से अपने छोटी मछली के व्हेल में बदल जाने का इंतजार करना होता है।
