पिछले तीन दिनों में 1,725 अंक उछला Sensex, निवेशकों की वेल्थ 5 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई

भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुए, जिसके साथ BSE में लिस्टेड कंपनियों की कुल मार्केट वैल्यू ₹274.69 लाख करोड़ पर पहुंच गई

अपडेटेड Oct 18, 2022 पर 11:38 PM
BSE Sensex आज 549.62 यानी 0.94% उछलकर 58,960.60 अंक पर बंद हुआ

भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुए। पिछले कुछ दिनों में कई कंपनियों के आए मजूबत तिमाही नतीजों ने निवेशकों के सेंटीमेंट को मजबूत किया है। इसके चलते आज लगभग सभी सेक्टर्स के शेयरों में तेजी देखने को मिली।

तीस शेयरों पर आधारित बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) आज 549.62 यानी 0.94% उछलकर 58,960.60 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 732.68 अंक तक चढ़ गया था। इसी प्रकार, 50 शेयरों पर आधारित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 175.15 अंक यानी 1.01 फीसदी की बढ़त के साथ 17,486.95 अंक पर बंद हुआ।

इस तेजी के साथ शेयर बाजार के निवेशकों की पूंजी में पिछले 3 दिनों में करीब 4.7 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज बढ़कर 274.69 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो गुरुवार 13 अक्टूबर को करीब 270 करोड़ रुपये था।


यह भी पढ़ें- अच्छे ग्लोबल संकेतों से बाजार में जोश, आज इन शेयरों में दिखा सबसे ज्यादा एक्शन

Nifty50 के कुल 50 शेयरों में से 39 शेयर आज लाभ के साथ बंद हुए। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) s के शेयरों में सबसे अधिक 3.45 फीसदी की तेजी देखी गई। इसके अलावा आईटीसी (ITC), नेस्ले इंडिया (Nestle India), भारती एयरटेल (Bharti Airtel), इंडसइंड बैंक (Indusind Bank), महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) और लार्सन टुब्रो (L&T) भी प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

वहीं नुकसान में रहने वाले शेयरों में एचडीएफसी लिमिटेड (HDFC Ltd), एनटीपीसी (NTPC), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) और सन फार्मा (Sun Pharma) शामिल हैं।

निफ्टी बैंक, ऑटो, एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, आईटी, एनर्जी और मेटल इंडेक्स 1-4 फीसदी चढ़े है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.7 फीसदी की बढ़त देखने को मिला।

बीएसई का ऑटो, कैपिटल गुड्स, FMCG, पावर और रियल्टी इंडेक्स 1-2 फीसदी बढ़ा है। वहीं बैंक, मेटल , ऑयल एंड गैस, आईटी इंडेक्स में 0.5 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।