आज के लिए बाजार की संभावनाओं पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल का कहना है सभी ग्लोबल बाजारों को आज साल के सबसे बड़े दिन का इंतजार कर रहे है। आज रात को फेड का फैसला आएगा, बहस ये है कि दरें 25 या 50 bps घटेंगी?आज ट्रेडिंग पोर्टफोलियो में मुनाफावसूली का अच्छा दिन होगा। अनुज सिंघल ने कहा कि CNBC-आवाज़ के दर्शक निफ्टी पर 24,800 से ही लॉन्ग हैं। लॉन्ग कैरी करने वाले ट्रेडर्स के पास आज 2 ऑप्शन है। पहला यह कि ट्रेडिंग लॉन्ग सौदों पर पूरा मुनाफा बुक करें, कल नई पोजीशन लें। और दूसरा ऑप्शन यह बाजार बंद होने से पहले लॉन्ग सौदों को हेज करें। अगर आप मुनाफा बुक करते हैं तो 200 प्वाइंट के गैपअप पर भी अफसोस नहीं करें। सोचें- अगर कल निफ्टी 200 अंक नीचे खुला तो क्या होता?नई पोजीशनल लेने के लिए रिस्क-रिवॉर्ड और लॉजिक दोनों पक्ष में नहीं है। बाजार में कल से नया swing move शुरू होगा। अगर आप न्यूट्रल रहते हैं तो कल बड़े ट्रेड पर बेहतर फैसला कर पाएंगे।
आज का बड़ा संकेत: फेड की बैठक
कल के 62% के मुकाबले फेड के 50 bps दरों घटाने की संभावना अब 64% बढ़ी है। US रिटेल बिक्री अनुमान से ज्यादा बढ़कर आई। फेड 25 bps दरें घटाता है तो शुरु में बाजार गिर सकता है लेकिन बाद में तेजी आएगी। फेड 50 bps दरें घटाता है तो ग्लोबल बाजारों में hard top बन सकता है। 50 bps कटौती की स्थिति में कोई भी बड़ी तेजी बिकवाली में बदल जाएगी। अनुज सिंघल ने कहा कि एक और संभावना बन रही है कि फेड 40 bps दरें घटाए। अगर 40 bps दरें घटीं तो इससे सब कंफ्यूज हो जाएंगे।
ऐसे में बाजार में अनुज सिंघल ने निवेशित रहने की सलाह दी है। उनका कहना है कि काफी कैश बाजार में आने के लिए तैयार बैठा है। अगस्त में MFs के पास 1.86 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड कैश मौजूद है। काफी बड़ा घरेलू पैसा सही मौके का इंतजार कर रहा है, बाजार को ज्यादा गिरने नहीं देगा। अगर बड़ी गिरावट आती है तो पोजीशन जोड़ने का मौका होगा। IT शेयरों को जोड़ने का मौका खोजें, गिरावट में खासकर मिडकैप IT में निवेश करें। फेड का फैसला कुछ भी हो मेटल शेयरों में मुनाफावसूली करें।
अनुज सिंघल ने निफ्टी पर आज की रणनीति पर बात करते हुए कहा कि निफ्टी पर पहला रजिस्टेंस 25,445-25,516(All-time high, ऑप्शन जोन) है। जबकि बड़ा रजिस्टेंस 25,558-25,650 (चार्ट के मुताबिक) पर है। पहला सपोर्ट 25,350-25,400 (कल का निचला स्तर) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 25,250-25,300 (ऑप्शन के मुताबिक) पर है। आज आराम से बैठें और ENJOY करें, ट्रेड के सभी लालच से बचें।
बैंक निफ्टी पर अपनी राय देते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी बैंक की वीकली एक्सपायरी आज है। निफ्टी के मुकाबले निफ्टी बैंक एक पायदान बेहतर नजर आ रहा है। हो सकता है वीकली एक्सपायरी के निफ्टी बैंक फिर भी चल जाए। ऑप्शन राइटर्स रेंज 51,900-52,400 पर है। निफ्टी बैंक ज्यादातर समय इसी रेंज में रह सकता है। बुधवार ज्यादातर निफ्टी बैंक ऑप्शन राइटर्स के नाम होता है। आज आराम से बैठें और ENJOY करें, ट्रेड के सभी लालच से बचें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।