क्या IPL में जीत को भुनाने के लिए RCB को बेच रही ब्रिटेन की Diageo? कंपनी ने दिया ये जवाब

पिछले कुछ समय से खबरें चल रही हैं कि IPL में RCB की जीत को भुनाने के लिए Diageo फ्रैंचाइजी में आंशिक या पूरी हिस्सेदारी बेच सकती है। इसमें RCB की कीमत $2 अरब आंकने की बात की गई है। अब इस पर Diageo की भारतीय सब्सिडियरी United Spirits का जवाब आया है। जानिए पूरी डिटेल।

अपडेटेड Jun 10, 2025 पर 5:17 PM
ब्लूमबर्ग ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा था कि यूनाइटेड स्पिरिट्स संभावित सलाहकारों से बात कर रही है।

पिछले कुछ समय से अटकलें लग रही थीं कि ब्रिटिश अल्कोहॉलिक बेवरेजेज कंपनी Diageo इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) में आंशिक या पूरी हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर रही है। अब इस पर डियाजियो (Diageo) की बेंगलुरु स्थित सब्सिडियरी यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (USL)  ने स्पष्टीकरण दिया है।

USL ने क्या कहा?

USL ने कहा कि RCB में हिस्सेदारी बेचने की जो खबरें चल रही हैं, वो सिर्फ अटकलों पर आधारित हैं। डियाजियो इस तरह की किसी भी बातचीत में शामिल नहीं है। USL ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, “कंपनी यह स्पष्ट करना चाहती है कि मीडिया में जो रिपोर्ट्स आई हैं, वे केवल अनुमान हैं और इस तरह की कोई चर्चा फिलहाल चल नहीं रही है।”


कहां से बिक्री की खबर?

ब्लूमबर्ग ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा था कि यूनाइटेड स्पिरिट्स संभावित सलाहकारों से बात कर रही है और RCB टीम की आंशिक या पूरी बिक्री के विकल्प तलाश रही है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि डियाजियो अपनी इस IPL टीम की कीमत $2 बिलियन (करीब ₹16,600 करोड़) तक लगा सकती है। हालांकि, अंतिम फैसला नहीं हुआ है और कंपनी यह बिक्री न करने का भी विकल्प रखती है।

ब्रोकरेज की राय

नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के अबनीश रॉय ने यूनाइटेड स्पिरिट्स पर ‘Buy’ रेटिंग दी है और शेयर का टारगेट प्राइस ₹1,885 बताया है। उन्होंने कहा, “अगर यह डील होती है, तो यह स्टॉक के लिए पॉजिटिव साबित हो सकती है। हमारे एनालिसिस के अनुसार, ₹1,885 के टारगेट प्राइस में से करीब ₹146 RCB टीम के वैल्यू से जुड़ा है।”

रॉय ने यह भी कहा कि चूंकि RCB ने IPL जीत लिया है, इसलिए अगर कोई डील होती है तो कंपनी को प्रीमियम वैल्यूएशन मिल सकता है।

USL के लिए अन्य पॉजिटिव फैक्टर्स

  • उत्तर प्रदेश में रिटेल आउटलेट्स की संख्या बढ़ी है।
  • आंध्र प्रदेश में शराब बाजार खुलने से इंडस्ट्री को फायदा।
  • कर्नाटक में प्रीमियम व्हिस्की पर टैक्स घटा है।
  • UK के साथ FTA FY27 तक लागू हो सकता है।
  • इससे प्रीमियम और लग्जरी सेगमेंट में वॉल्यूम और मार्जिन दोनों बढ़ सकते हैं।
  • Q4 में P&A सेगमेंट में 9.2% वॉल्यूम ग्रोथ।
  • खाद्य मुद्रास्फीति घटने और ब्याज दर में संभावित कटौती से FY26 में भी अच्छा ग्रोथ अनुमान।

शेयर बाजार में असर

RCB वाली डील की अटकलों के बीच यूनाइटेड स्पिरिट्स के शेयर में मंगलवार (10 जून) को करीब 3% की तेजी आई और इसने दिन का उच्चतम स्तर ₹1,644 छुआ। हालांकि, बाद में मुनाफावसूली के चलते यह 0.84% की तेजी के साथ ₹1,605.60 पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप ₹1.17 लाक करोड़ है।

यह भी पढ़ें : Market outlook : सपाट बंद हुआ बाजार, जानिए 11 जून को कैसी रह सकती है इसकी चाल

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।