आईपीओ (IPO) निवेशकों के लिए एक अच्छी खबर है। मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने आईपीओ की लिस्टिंग में लगने वाले समय को घटाकर आधा कर दिया है। सेबी ने बुधवार 28 जून को जारी एक बयान में कहा कि वह IPO की बोली बंद होने के बाद उसकी लिस्टिंग समयसीमा को 'T+6 दिन' से घटाकर 'T+3 दिन' कर रही है। यहां 'T' आईपीओ की बोली बंद होने की तारीख को दिखा रहा है।
