2024 में करीब 337 बड़े और छोटे IPO लॉन्च हुए हैं। कहीं निवेशकों का मोटा पैसा बना तो कहीं निराशा हाथ लगी। 2025 की बात करें तो अबतक 10 बड़ी कंपनियों ने IPO लॉन्च किए हैं। लेकिन अभी बड़ी पिक्चर बाकी है। क्योंकि इस साल SEBI ने करीब 44 कंपनियों को IPO लॉन्च की मंजूरी दे दी है और 67 कंपनियों को अप्रूवल मिलना बाकी है। आगे IPO का बाजार कैसे रहेगा,आइए इस पर एक नजर डालते हैं।
